Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 कामों के बारे में बताया है और कहा है कि जिस घर में ये 4 काम होते हैं उसे ढूंढते हुए स्वयं देवी लक्ष्मी वहां आ जाती हैं। 

chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने ही एक साधारण युवक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बना दिया। आचार्य चाणक्य की नीति आज भी हमारे लिए बहुत काम की है। आचार्य चाणक्य ने अपने एक नीति में ऐसे 4 कामों के बारे में बताया है कि जहां ये काम होते हैं वहां सदैव देवी लक्ष्मी निवास करती हैं या स्वयं उस घर को ढूंढते हुए चली आती है। जानें कौन-से हैं ये 4 काम…

द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दहेज में क्या-क्या दिया था? जानें पूरी लिस्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहां होता है अतिथियों का सत्कार

हिंदू धर्म में अतिथियों को भगवान माना जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन घरों में अतिथियों का नि:स्वार्थ भाव से आदर-सत्कार होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं ही चली आती हैं। ऐसे घरों में कभी धन-संपदा की कमी नहीं होती और यहां रहने वाले लोग भी हमेशा खुशहाल रहते हैं।

जहां होता है महिलाओं का सम्मान

कहते हैं-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः, यानी जिन घरों में महिलाओं का आदर-सम्मान होता है, वहां स्वयं देवता निवास करते हैं। देवी लक्ष्मी भी स्वयं स्त्री हैं, इसलिए वे ऐसे घरों में रहना पसंद करती हैं जहां महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाते हैं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाता।

जहां पूजा, हवन, यज्ञ होते हैं

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में रोज पूजा होती है और समय-समय पर हवन-यज्ञ आदि काम किए जाते हैं, वहां भी देवी लक्ष्मी स्वयं चली आती हैं। ऐसे घरों में हमेशा सुख-समृद्धिऔर शांति बनी रहती है। इसलिए कहा जाता है कि घरों में रोज सुबह भगवान को दीपक जरूर लगाना चाहिए।

जिन घरों में रहती है साफ-सफाई

देवी लक्ष्मी को स्वच्छता अतिप्रिय है, इसलिए जिन घरों में हमेशा साफ-सफाई रहती है, देवी लक्ष्मी का वास वहां जरूर रहता है। देवी लक्ष्मी ऐसे घरों में ही रहना पसंद करती है। इसलिए समय-समय पर घर की साफ-सफाई करते रहना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

बनी रहना है ससुराल और मायके की लाड़ली तो महिलाएं भूलकर भी न करें ये 4 काम


प्रेमानंद महाराज ने बताया ‘पत्नी से कितना प्रेम करना चाहिए?’


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।