सार
Mahabharat Fact: राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी का विवाह पांडवों से हुआ था, ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन राजा द्रुपद ने उन्हें दहेज में क्या-क्या दिया था, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। महाभारत में इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।
Interesting facts about Mahabharata: महाभारत ग्रंथ में कईं ऐसी बातें लिखी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी का विवाह पांडवों के साथ हुआ था, ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन राजा द्रुपद ने अपनी पुत्री की विदाई के समय उसे दहेज में क्या-क्या दिया था, इसके बारे में शायद ही कोई जानता है। महाभारत के आदि पर्व के विदुरागमन राज्यलम्भ पर्व में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत खंड 1 के 1428-29 नंबर पेज पर इसके बारे में लिखा है। जानें राजा द्रुपद ने पांडवों को अपने राज्य से जाते समय क्या-क्या उपहार दिए थे…
मार्च 2025 में विवाह के सिर्फ 5 मुहूर्त, क्यों लगेगी शुभ कामों पर रोक?
राजा द्रुपद ने दहेज में क्या दिया पांडवों को?
- महाभारत के अनुसार, राजा द्रुपद ने पांडवों को एक हजार सुंदर हाथी भेंट में दिए, जिनकी पीठों पर सोना लदा हुआ था। उनके गले में सोने के आभूषण थे। उनके अंकुश भी सोने के थे। जाम्बूनाद नामक सोने से उन सभी हाथियों को सजाया गया था।
- राजा द्रुपद ने पांचों पांडवों के लिए चार घोड़ों से जुते हुए एक हजार रथ दिए जो सोने और मणियों से सजे हुए थे। देखने में वे रथ बहुत ही सुंदर लग रहे थे।राजा द्रुपद ने अच्छी जाति के पचास हजार घोड़े भी पांडवों को दिए, जो सोने के आभूषणों से सजे हुए हुए थे।
- इनके अलावा सुंदर आभूषणों से सजी हुई 10 हजार दासियां भी दीं। साथ ही उत्तम धनुष धारण करने वाले एक हजार दास भी पांडवों को भेंट किए। साथ ही बहुत सी कीमती शय्याएं (पलंग) आसन (बैठने के लिए) और पात्र यानी बर्तन भी दिए जो सोने के बने हुए थे।
- राजा द्रुपद ने पांचों पांडवों को अलग-अलग एक-एक करोड़ गाएं भेंट कीं। राजा द्रुपद ने सौ पालकियां और उनको ढोने वाले पांच सौ कहार भी दिए। स्वयं राजकुमार धृष्टद्युम्न ने अपनी बहन द्रौपदी को पालकी में बैठाकर पांडवों के साथ विदा किया।
ये भी पढ़ें-
युधिष्ठिर या अर्जुन, द्रौपदी के साथ सबसे पहले किसने लिए थे 7 फेरे?
मार्च 2025 में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा? नोट करें पूरे महीने के तीज-त्योहारों की डेट
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।