mahabharat fact: द्रौपदी पांच भाइयों की पत्नी थी, ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि द्रौपदी का विवाह सबसे पहले किस भाई से हुआ था? इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। 

mahabharat interesting facts: महाभारत से जुड़ी कईं ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते। अर्जुन ने राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी को स्वयंवर में जीता था और इसके बाद वह 5 भाइयों की पत्नी बनी, ये बात तो सभी को पता है, लेकिन द्रौपदी ने सबसे पहले किस भाई के साथ 7 फेरे लिए थे, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। इसके बारे में महाभारत में विस्तार से बताया गया है। आगे जानिए द्रौपदी ने किस भाई के साथ सबसे पहले विवाह किया था…

भक्त ने लिखी प्रेमानंद महाराज की आरती, पढ़कर आप भी लगाएंगे गुरु की जय-जयकार

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

द्रौपदी कैसे बनी पांडवों की पत्नी?

राजा द्रुपद ने अपनी पुत्री द्रौपदी के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। इस स्वयंवर की शर्त ये थी कि जो भी व्यक्ति छत पर घूमती हुई मछली की आकृति की आंख पर नीचे पानी में देखकर निशाना लगाएगा, उसी से द्रौपदी का विवाह होगा। इस स्वयंवर में बड़े-पड़े योद्धा आए थे लेकिन कोई भी स्वयंवर की शर्त को पूरा नहीं कर पाए। इस स्वयंवर में पांडु पुत्र अर्जुन भी ब्राह्मण रूप में अपने सभी भाइयों के साथ आए थे। अर्जुन ने स्वयंवर की शर्त को पूरा किया, जिससे द्रौपदी ने उनके गले में वरमाला डाल उन्हें पति रूप में स्वीकार किया।

द्रौपदी ने क्यों किया पांचों भाइयों से विवाह?

स्वयंवर से द्रौपदी को लेकर जब पांचों भाई अपनी माता कुंती के पास गए। वहां पहुंचकर अर्जुन ने माता कुंती से कहा ‘मां, हम लोग भिक्षा लाए हैं।’ ये सुनकर द्रौपदी ने बिना देखे ही बोल दिया ‘तुम सभी भाई मिलकर उसे पाओ।’ ये सुनकर पांचों भाई सोच में पड़ गए और वास्तविकता जानकर कुंती कोई भी चिंता में पड़ गई। तब कुंती ने युधिष्ठिर से इस विषय में पूछा तो उन्होंने कहा ‘आपके वचन का पालन करने के लिए द्रौपदी हम सभी भाइयों से विवाह करेगी।’ इस तरह द्रौपदी पांचों भाइयों की पत्नी बनी।

सबसे पहले किसने लिए द्रौपदी के साथ 7 फेरे?

द्रौपदी का विवाह पांच भाइयों से होने की बात जब राजा द्रुपद को पता चली तो उन्होंने इसे अधर्म बताया। तब महर्षि वेदव्यास ने उन्हें द्रौपदी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई, जिसमें द्रौपदी ने पांच भरतवंशी पति का वरदान भगवान शिव से मांगा था। महर्षि वेदव्यास के कहने पर राजा द्रुपद भी पांचों भाइयों से द्रौपदी का विवाह करने को तैयार हो गए। सबसे पहले द्रौपदी का विवाह युधिष्ठिर से हुआ। इसके बाद भीम से, फिर अर्जुन से, बाद में नकुल और अंत में सहदेव से।


ये भी पढ़ें-


मार्च 2025 में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा? नोट करें पूरे महीने के तीज-त्योहारों की डेट


Mahabharat Fact: द्रौपदी के पुत्रों का वध करने अश्वत्थामा को किसने दी थी दिव्य तलवार?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।