MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Dussehra 2025: दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना कैसा होता है?

Dussehra 2025: दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना कैसा होता है?

Dussehra Neelkanth Bird: दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन अत्यंत शुभ माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे। इसे विजय, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 

2 Min read
Bimla Kumari
Published : Sep 28 2025, 11:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कब है दशहरा?
Image Credit : unsplash

कब है दशहरा?

इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, दशहरे पर लोग नीलकंठ पक्षी के दर्शन के लिए सुबह से ही आसमान की ओर टकटकी लगाए रहते हैं। लेकिन क्या आप दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व जानते हैं? आइए आपको बताते हैं।

25
दशहरे पर नीलकंठ का दिखना कैसा होता है?
Image Credit : unsplash

दशहरे पर नीलकंठ का दिखना कैसा होता है?

दशहरे पर नीलकंठ पक्षी का दर्शन अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान राम की रावण पर विजय से जुड़ा है और इसे सौभाग्य, सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन से पूरे वर्ष शुभ घटनाएँ और सफलता मिलती है।

Related Articles

Related image1
Navratri 2025: दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए वेश्या के आंगन की मिट्टी क्यों जरूरी?
Related image2
Navratri 2025 7th Day: कब है नवरात्रि की सप्तमी तिथि, इस दिन किस देवी की पूजा करें? जानें हर बात
35
नीलकंठ को लेकर क्या है कथा?
Image Credit : unsplash

नीलकंठ को लेकर क्या है कथा?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले और बाद में नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे, इसलिए दशहरे पर इस पक्षी का दर्शन विजय का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, रावण का वध करने पर भगवान राम पर ब्राह्मण हत्या का दोष भी लगा था। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने नीलकंठ का रूप धारण किया और राम के समक्ष प्रकट हुए, जिससे उन्हें ब्राह्मण हत्या के पाप से मुक्ति मिली।

45
 नीलकंठ देखने से क्या होता है?
Image Credit : unsplash

नीलकंठ देखने से क्या होता है?

हिंदू धर्म में नीलकंठ पक्षी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसके दर्शन से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन को भाग्योदय करने वाला माना जाता है, जो सुख, सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

55
विवाह में आ रही बाधा होगी दूर
Image Credit : unsplash

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

यह भी माना जाता है कि विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन विवाह के अवसर पैदा करते हैं और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। दशहरे पर शमी वृक्ष के साथ नीलकंठ पक्षी के दर्शन को भी शत्रु पर विजय का शुभ संकेत माना जाता है।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
दशहरा
कथा

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved