MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Kamika Ekadashi 2025: कब है सावन की कामिका एकादशी, कब करें पारण? जानें हर बात

Kamika Ekadashi 2025: कब है सावन की कामिका एकादशी, कब करें पारण? जानें हर बात

Kamika Ekadashi 2025 Date: सावन की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं। इस बार कामिका एकादशी का व्रत जुलाई 2025 में किया जाएगा। आगे जानें कामिका एकादशी कब है, इसका पारणा कब करें, पूजा के शुभ मुहूर्त आदि की डिटेल? 

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 21 2025, 08:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
जानें कामिका एकादशी से जुड़े हर सवाल का जवाब
Image Credit : Getty

जानें कामिका एकादशी से जुड़े हर सवाल का जवाब

Kamika Ekadashi 2025 Details: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। ये तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए दिन भगवान विष्णु की पूजा कर व्रत किया जाता है। साल भर में 24 एकादशी आती है। इन सभी के नाम, महत्व और कथा अलग-अलग है। इनमें से सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी जुलाई 2025 में है। आगे जानिए कामिका एकादशी से जुड़ी हर बात…

27
कब है कामिका एकादशी 2025? (kab hai Kamika Ekadashi 2025)
Image Credit : Getty

कब है कामिका एकादशी 2025? (kab hai Kamika Ekadashi 2025)

पंचांग के अनुसार, श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई की दोपहर 12:13 से शुरू होकर 21 जुलाई की सुबह 09:39 मिनिट तक रहेगी। एकादशी व्रत उदया तिथि को देखकर किया जाता है, चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 21 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा।

Related Articles

Related image1
Nag Panchami 2025: कब है नाग पंचमी? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
Related image2
Sawan 2025: कब करें सावन का पहला प्रदोष व्रत, 22 या 23 जुलाई? नोट करें सही डेट, मंत्र, मुहूर्त
37
कामिका एकादशी 2025 शुभ योग (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Yog)
Image Credit : Getty

कामिका एकादशी 2025 शुभ योग (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Yog)

21 जुलाई, सोमवार को कामिका एकादशी पर कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी अधिक हो गया है। विद्वानों के अनुसार इस दिन वृद्धि, ध्रुव, वर्धमान, आनंद, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के शुभ योग बनेंगे।

47
कामिका एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
Image Credit : Getty

कामिका एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)

कामिका एकादशी पर पूजा के कईं शुभ मुहूर्त रहेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।
सुबह 09:15 से 10:54 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:12 से 03:51 तक
शाम 05:30 से 07:09 तक

57
कब करें कामिका एकादशी व्रत का पारणा? (Kamika Ekadashi 2025 Parna Date)
Image Credit : Getty

कब करें कामिका एकादशी व्रत का पारणा? (Kamika Ekadashi 2025 Parna Date)

कामिका एकादशी व्रत का पारणा अगले दिन यानी 22 जुलाई, मंगलवार को करें। पारणा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:37 से 07:05 तक रहेगा। इस दौरान आप पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और ब्राह्मणों को दान दें। इसका बाद स्वयं भोजन करें। ऐसा न कर पाएं तो गाय को हरा चारा खिलाकर भी व्रत पूर्ण कर सकते हैं।

67
कामिका एकादशी व्रत में क्या खाएं?
Image Credit : Getty

कामिका एकादशी व्रत में क्या खाएं?

एकादशी व्रत अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। कोई इस दिन कुछ भी खाता, पूरे दिन भूखा रहता है तो कोई एक समय फलाहार करता है। फलाहार में आप कोई भी फल खा सकते हैं। इसके अलावा आप फलाहारी खिचड़ी भी खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें व्रत में सिर्फ एक बार नमक खाना चाहिए, इससे ज्यादा बार नहीं।

77
कामिका एकादशी व्रत न करने वाले क्या न खाएं?
Image Credit : Getty

कामिका एकादशी व्रत न करने वाले क्या न खाएं?

जो लोग कामिका एकादशी व्रत नहीं रख रहे, उन्हें भी अपने खाने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे इस दिन चावल भूलकर भी न खाएं। इसके अलावा मांसाहार या अन्य तामसिक भोजन का भी त्याग करें। इस दिन नशे से भी दूर रहें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
Related Stories
Recommended image1
Nag Panchami 2025: कब है नाग पंचमी? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
Recommended image2
Sawan 2025: कब करें सावन का पहला प्रदोष व्रत, 22 या 23 जुलाई? नोट करें सही डेट, मंत्र, मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved