Kartik Maas 2025: हिंदू पंचांग का आठवे महीने का नाम कार्तिक है। इस महीने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। कार्तिक मास में ही हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली मनाया जाता है। जानें 2025 में कार्तिक मास कब से कब तक रहेगा?

Kartik Maas 2025 Festival Dates: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू कैलेंडर यानी पंचांग में भी एक साल में 12 महीने होते हैं। इन 12 में से आठवें महीने का नाम कार्तिक है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था, इसलिए इस महीने का नाम कार्तिक रखा गया है। इस महीने में दिवाली, छठ पूजा, आंवला नवमी आदि कईं प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं। आगे जानिए इस बार ये महीना कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा?

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2025: क्या शरद पूर्णिमा की रात सचमुच बरसता है अमृत? जानें 3 रोचक फैक्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से शुरू होगा कार्तिक मास 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास की शुरूआत 8 अक्टूबर, बुधवार से होगी, जो 5 नवंबर, बुधवार तक रहेगा। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस महीने का नाम हमारे ऋषि-मुनियों और विद्वानों ने कार्तिक रखा है। इस महीने में नदी स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

ये भी पढ़ें-
करवा चौथ 2025 बनाएं स्पेशल, पहनें राशि अनुसार खास रंग की ड्रेस, मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल

कार्तिक मास 2025 व्रत-त्योहार डेट्स

10 अक्टूबर, शुक्रवार- करवा चौथ, करक चतुर्थी
12 अक्टूबर, रविवार- स्कंद षष्ठी व्रत
13 अक्टूबर, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत
14 अक्टूबर, मंगलवार- मंगल पुष्य
15 अक्टूबर, बुधवार- बुध पुष्य
17 अक्टूबर, शुक्रवार- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी,
18 अक्टूबर, शनिवार- प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपदान, धन्वंतरि जयंती
19 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस, रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
20 अक्टूबर, सोमवार- दीपावली, लक्ष्मी-कुबेर पूजन, केदार गौरी व्रत
21 अक्टूबर, मंगलवार- स्नान-दान अमावस्या
22 अक्टूबर, बुधवार- अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर, गुरुवार- भाई दूज, यम द्वितिया
25 अक्टूबर, शनिवार- सूर्य षष्ठी व्रत आरंभ (नहाए खाए), विनायकी चतुर्थी व्रत
26 अक्टूबर, रविवार- खरना, पांडव पंचमी
27 अक्टूबर, सोमवार- सूर्य षष्ठी व्रत, डाला छठ
28 अक्टूबर, मंगलवार- भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
29 अक्टूबर, बुधवार- गोपाष्टमी
30 अक्टूबर, गुरुवार- आंवला नवमी, अक्षय नवमी
1 नवंबर, शनिवार- देवउठनी एकादशी
2 नवंबर, रविवार- चातुर्मास समाप्त
3 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर, मंगलवार- बैकुंठ चतुर्दशी
5 नवंबर, बुधवार- स्नान-दान पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।