MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • 18 सितंबर को होगा 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा?

18 सितंबर को होगा 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा?

साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को होगा। यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। जानें इस ग्रहण का समय और क्या होगा इसका प्रभाव।

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Sep 18 2024, 08:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें चंद्र ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब
Image Credit : Getty

जानें चंद्र ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब

Chandra Grahan September 2024 Details: साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण सितंबर में होगा। सभी लोग इस चंद्र ग्रहण के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं जैसे ये ग्रहण कब होगा, ये कहां-कहां दिखाई देगा, क्या भारत में भी इसे देखा जा सकेगा। इसका समय क्या रहेगा आदि बहुत सी बातें हैं जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं। आज हम आपको साल 2024 के अंतिम चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात बताएंगे।

26
कब होगा 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan September 2024 Kab Hai)
Image Credit : Getty

कब होगा 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan September 2024 Kab Hai)

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को होगा। ये एक उपच्छाया ग्रहण होगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसके अगले दिन से ही श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी। 18 सितंबर को होने वाला ये चंद्र ग्रहण कईं मायनों में काफी खास रहेगा।

36
जानें चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 की टाइमिंग (Chandra Grahan September 2024 Time)
Image Credit : Getty

जानें चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 की टाइमिंग (Chandra Grahan September 2024 Time)

भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार की सुबह 06 बजकर 11 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 06 मिनट की रहेगी। अलग-अलग देशों में इसके समय में परिवर्तन देखा जाएगा।

46
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण सितंबर 2024? (Kya Bharat Mai Dikhega Chandra Grahan September 2024)
Image Credit : Getty

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण सितंबर 2024? (Kya Bharat Mai Dikhega Chandra Grahan September 2024)

वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 सितंबर 2024 को होने वाला ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये चंद्र ग्रहण आर्कटिक यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर ही दिखाई देगा।

56
क्या रहेगी सूतक की टाइमिंग? (Chandra Grahan September 2024 Sutak Time)
Image Credit : Getty

क्या रहेगी सूतक की टाइमिंग? (Chandra Grahan September 2024 Sutak Time)

विद्वानों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल इसके शुरू होने से 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। यानी जिन देशों में ये ग्रहण जिस समय दिखना शुरू होगा, उसके 9 घंटे पहले से इसका सूतक मान्य होगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

66
क्या होता है उपच्छाया ग्रहण?
Image Credit : Getty

क्या होता है उपच्छाया ग्रहण?

खगोल विज्ञान में चंद्र ग्रहण के कईं प्रकार बताए गए हैं , इन्हीं में से एक है उपच्छाया ग्रहण। इस चंद्र ग्रहण के दौरान धरती के बाहरी हिस्से की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे इसकी सतह हल्की धुंधली दिखाई देने लगती है और ये मटमैला नजर आने लगता है। इसे ही उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।


ये भी पढ़ें-

गणेश चतुर्थी 2024: कैसे स्थापित करें प्रतिमा, कितने मुहूर्त? जानें विधि-मंत्र


कुछ लोग 2 या 3 दिन में ही क्यों कर देते हैं गणेश प्रतिमा का विसर्जन?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved