MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Nag Panchami 2025: कौन हैं धर्म ग्रंथों के 5 सबसे शक्तिशाली नाग? जानें इनसे जुड़ी रोचक कथाएं

Nag Panchami 2025: कौन हैं धर्म ग्रंथों के 5 सबसे शक्तिशाली नाग? जानें इनसे जुड़ी रोचक कथाएं

Nag Panchami 2025 Date: 29 जुलाई, मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन नागों की पूजा की परंपरा है। महाभारत आदि कईं धर्म ग्रंथों में नागों की अनेक कथाएं बताई गई हैं जो बहुत ही रोचक हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 28 2025, 01:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें नागों से जुड़ी रोचक कथाएं
Image Credit : gemini

जानें नागों से जुड़ी रोचक कथाएं

Interesting Stories Related To Snakes: हिंदू धर्म में नागों को पूजनीय माना गया है। इसलिए हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। अनेक नाग मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महाभारत आदि कईं धर्म ग्रंथों में नागों से जुड़ी अनेक कथाएं बताई गई हैं। इनमें बहुत से शक्तिशाली नागों के बारे में भी बताया गया है। आगे जानिए कौन हैं धर्म ग्रंथों के 5 सबसे शक्तिशाली नाग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
नागों में सबसे बड़े हैं शेषनाग
Image Credit : gemini

नागों में सबसे बड़े हैं शेषनाग

महाभारत के अनुसार, महर्षि कश्यप और कद्रू से नागवंश की उत्पत्ति हुई। कद्रू ने एक हजार शक्तिशाली नागों को जन्म दिया, इनमें से सबसे बड़े शेषनाग थे। इनके एक हजार सिर हैं। शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। सबसे बड़े और शक्तिशाली होने से सभी शेषनाग को नागों का राजा बनाना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और वे तपस्या करने लगे। ब्रह्माजी ने प्रसन्न होकर उनके सामने प्रकट हुए। ब्रह्माजी के कहने पर ही शेषनाग ने धरती को अपने सिर पर धारण किया।

Related Articles

Related image1
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाना सही या गलत? जानें नागों से जुड़े 7 फैक्ट्स
Related image2
Nag Panchami Ki Katha: कैसे एक नाग ने भाई बनकर निभाया अपना फर्ज? पढ़ें नागपंचमी की रोचक कथा
36
नागों के राजा हैं वासुकि
Image Credit : gemini

नागों के राजा हैं वासुकि

शेषनाग के छोटे भाई हैं वासुकि। सभी नागों ने वासुकि को अपना राजा बनाया। वासुकि ही भगवान शिव के गले में हमेशा लिपटे रहते हैं। वासुकि ने ही अपनी बहन जरत्कारू का विवाह ऋषि जरत्कारू से करवाया, जिससे आस्तिक मुनि का जन्म हुआ। जब राजा जनमेजय नागदाह यज्ञ कर रहे थे, तब वासुकि के कहने पर ही आस्तिक ने उस यज्ञ को रुकवाया और नाग वंश की रक्षा की। समुद्र मंथन के समय वासुकि नाग ही नेती यानी रस्सी बने थे।

46
तक्षक ने लिए परीक्षित के प्राण
Image Credit : gemini

तक्षक ने लिए परीक्षित के प्राण

तक्षक भी सबसे शक्तिशाली नागों में से एक है। तक्षक देवराज इंद्र का मित्र है। तक्षक ने ही अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को काटा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। तक्षक नाग से बदला लेने के लिए ही राजा जनमेजय ने नागदाह यज्ञ किया था। लेकिन किसी तरह तक्षक नाग बच गया। तक्षक नाग से जुड़ी और भी कईं कथाएं धर्म ग्रंथों में मिलती है।

56
कर्कोटक नाग आज भी रहते हैं उज्जैन में
Image Credit : gemini

कर्कोटक नाग आज भी रहते हैं उज्जैन में

धर्म ग्रंथों में कर्कोटक नाग का वर्णन भी मिलता है। ये भगवान शिव के गणों में से एक हैं। महाभारत की कथा के अनुसार कर्कोटक नाग ने ही देवराज इंद्र के कहने पर राजा नल को काटा था, जिससे उनका शरीर कुरुप हो गया था। मान्यता है कि कर्कोटक नाग ने उज्जैन के महाकाल वन में जाकर घोर तपस्या की। प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें वहीं रहने का वरदान दिया। आज भी महाकाल मंदिर के नजदीक कर्कोटेश्वर महादेव का मंदिर हैं, जिनके दर्शन से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

66
कालिया नाग को हराया श्रीकृष्ण ने
Image Credit : gemini

कालिया नाग को हराया श्रीकृष्ण ने

महाभारत में ही कालिया नाग का वर्णन भी मिलता है, जो यमुना नदी में रहता था। उसके विष से अनेक पशु-पक्षी यमुना का जल पीकर मर जाते थे। तब श्रीकृष्ण अपने गेंद लेने के बहाने यमुना में कूद गए और कालिया नाग से युद्ध किया। कालिया नाग बहुत शक्तिशाली था लेकिन श्रीकृष्ण के आगे उसकी एक न चली और अंत में उसे यमुना नदी को छोड़कर कहीं ओर जाना पड़ा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
नाग पंचमी
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Recommended image2
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Recommended image3
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Recommended image4
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image5
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Related Stories
Recommended image1
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाना सही या गलत? जानें नागों से जुड़े 7 फैक्ट्स
Recommended image2
Nag Panchami Ki Katha: कैसे एक नाग ने भाई बनकर निभाया अपना फर्ज? पढ़ें नागपंचमी की रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved