MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan Third Somvar 2023: ये 4 शुभ योग बनाएंगे सावन के तीसरे सोमवार को खास, जानें दिन भर के मुहूर्त और पूजा विधि

Sawan Third Somvar 2023: ये 4 शुभ योग बनाएंगे सावन के तीसरे सोमवार को खास, जानें दिन भर के मुहूर्त और पूजा विधि

Sawan Third Somvar 2023: सावन मास का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा। ये सोमवार बहुत ही खास रहेगा क्योंकि ये अधिक मास के अंतर्गत आएगा। 19 साल बाद सावन अधिमास के अंतर्गत सोमवार का संयोग बन रहा है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 23 2023, 10:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें सावन के तीसरे सोमवार से जुड़ी हर खास बात...
Image Credit : Getty

जानें सावन के तीसरे सोमवार से जुड़ी हर खास बात...

24 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार (Sawan Tisra Somvar 2023) को है। खास बात ये है कि ये सोमवार सावन अधिमास के अंतर्गत आएगा। साल 2004 के बाद 24 जुलाई को सावन अधिमास सोमवार का संयोग बन रहा है। इस दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस दिन की गई शिव पूजा का बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होगा। आगे जानिए सावन के दूसरे सोमवार से जुड़ी खास बातें…

25
ये शुभ योग बनेंगे सावन के तीसरे सोमवार को (Sawan 3rd Somvar 2023)
Image Credit : Getty

ये शुभ योग बनेंगे सावन के तीसरे सोमवार को (Sawan 3rd Somvar 2023)

24 जुलाई को सावन अधिमास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं, जो स्वयं महादेव के पुत्र हैं। इस दिन शिव नाम का शुभ योग दोपहर 02:51 तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। सुबह कुछ देर के लिए अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि शुभ योग भी इस दिन रहेंगे।

35
ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त (Sawan Third Somvar 2023 Shubh Muhurat)
Image Credit : Getty

ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त (Sawan Third Somvar 2023 Shubh Muhurat)

सावन के तीसरे सोमवार को दिन भर पूजा के कई मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों में की गई शिव पूजा से उत्तम फल प्राप्त होंगे…
- सुबह 05:57 से 07:36 तक
- दोपहर 12:07 से 12:59 तक
- सुबह 09:15 से 10:54 तक
- शाम 05:29 से 07:08 तक

45
सावन सोमवार पर शिव पूजा की विधि (Shiv Puja Vidhi on Sawan Somwar)
Image Credit : Getty

सावन सोमवार पर शिव पूजा की विधि (Shiv Puja Vidhi on Sawan Somwar)

- 24 जुलाई की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। 
- ऊपर बताए गए किसी एक शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें।
- पहले शिवलिंग पर साफ जल चढ़ाएं, फिर दूध से एक बार पुन: जल से अभिषेक करें। 
- गंध, रोली, मौली, शहद, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं।
- अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं। पूजा में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
- आरती कर प्रसाद भक्तों में बांट दें। इससे आपकी हर कामना पूरी हो सकती है।

55
शिवजी की आरती (Shivji Ki Aarti)
Image Credit : Getty

शिवजी की आरती (Shivji Ki Aarti)

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥


ये भी पढ़ें-

Vrat Mai Sabudana Kyo Khate Hai: व्रत-उपवास के दौरान साबूदाना विशेष रूप से क्यों खाया जाता है?


ये हैं इस्लामिक देशों के 5 प्रसिद्ध शिव मंदिर, 1 तो हजारों साल पुराना


इन 4 चीजें जितनी भी मिलें, लेकिन हमेशा कम ही लगती हैं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved