MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shani Jayanti 2023: शनिदेव क्यों चढ़ाते हैं तेल, इनकी पूजा में काले रंग की चीजें ही क्यों चढ़ाई जाती हैं?

Shani Jayanti 2023: शनिदेव क्यों चढ़ाते हैं तेल, इनकी पूजा में काले रंग की चीजें ही क्यों चढ़ाई जाती हैं?

Shani Jayanti 2023: इस बार 19 मई, शुक्रवार को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शनि मंदिरों में शनिदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शनिदेव की पूजा में कुछ चीजें जैसे तेल और काली चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : May 19 2023, 09:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें शनिदेव से जुड़ी परंपराएं...
Image Credit : Getty

जानें शनिदेव से जुड़ी परंपराएं...

पूरे देश में 19 मई, शुक्रवार को शनि जयंती का पर्व बड़े ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन शनि मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। (Shani Jayanti 2023) शनिदेव की पूजा में कुछ चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं, जैसे तेल, काली उड़द, काले तिल आदि। शनिदेव को ये चीजें क्यों चढ़ाई जाती हैं, इसके पीछे भी कई धार्मिक और ज्योतिषी कारण छिपे हैं। शनि जयंती के मौके पर जानें इन परंपराओं के पीछे छिपे कारण…

25
शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं तेल? (Shanidev ko Tail Kyo Chadate hai)
Image Credit : Getty

शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं तेल? (Shanidev ko Tail Kyo Chadate hai)

शनिदेव को तेल चढ़ाने की परंपरा के पीछे एक कथा है। उसके अनुसार, एक बार शनिदेव घमंड में आकर हनुमानजी से युद्ध करने चले गए। हनुमानजी श्रीराम की भक्ति में लीन थे। शनिदेव ने उन्हें युद्ध करने को कहा। हनुमानजी ने शनिदेव को बहुत समझाया कि वो युद्ध नहीं करना चाहते। लेकिन शनिदेव नहीं माने। तब क्रोधित होकर हनुमानजी भी युद्ध करने लगे। हनुमानजी ने अपना पराक्रम से शनिदेव को हरा दिया। हनुमानजी की गदा से मार खाकर शनिदेव का शरीर दुखने लगा। तब हनुमानजी ने ही उन्हें तेल लगाने को दिया, जिससे उन्हें आराम मिला। तभी से शनिदेव को तेल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।

35
शनि की कृपा के लिए जूते-चप्पल क्यों छोड़ते हैं?
Image Credit : Getty

शनि की कृपा के लिए जूते-चप्पल क्यों छोड़ते हैं?

देखने में आता है कि जब कोई व्यक्ति शनि मंदिर में जाता है तो अपने जूते-चप्पल वहीं छोड़ आता है। इसके पीछे ज्योतिषिय कारण छिपा है। उसके अनुसार, शनि पैरों का कारक है यानी पैरों से संबंधित रोग और परेशानी शनि के कारण ही होती है। जब किसी पर शनि की साढ़ेसाती या ढय्या का प्रभाव होता है तो इसके अशुभ परिणाम से बचने के लिए शनि मंदिर में जाकर पुराने जूते-चप्पल छोड़ दिए जाते हैं।

45
शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं काली सामग्री (Shanidev ko Kyo Chadate hai kali cheeje)
Image Credit : Getty

शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं काली सामग्री (Shanidev ko Kyo Chadate hai kali cheeje)

शनिदेव की पूजा में मुख्य रूप से काले तिल, काली उड़द, काला कपड़ा आदि काली चीजें चढ़ाई जाती हैं। इसके पीछे भी धार्मिक कारण छिपा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार शनिदेव का रंग काला है, इसलिए उन्हें काले रंग की चीजें विशेष रूप से पसंद हैं। कालांतर में शनिदेव को काली चीजें चढ़ाने की परंपरा बन गई जो आज तक कायम है।

55
शनि की पूजा में नीले फूल ही क्यों?
Image Credit : Getty

शनि की पूजा में नीले फूल ही क्यों?

वैसे तो शनिदेव की पूजा में कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन नीले फूल जैसे अपराजिता आदि विशेष रूप से चढ़ाएं जाते हैं। इसके पीछे भी धार्मिक कारण है। जिस तरह शनिदेव की पूजा में काली चीजें चढ़ाई जाती हैं उसी तरह नीला रंग भी इससे मिलत-जुलता है। काले रंग का फूल न होने के कारण शनिदेव को नीले रंग के फूल विशेष रूप से चढ़ाने की परंपरा है।


ये भी पढ़ें-

Shani Shingnapur Katha: देश का एकमात्र शनि मंदिर जिसकी छत नहीं है, कारण बहुत कम लोग जानते हैं


Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर दुर्लभ गजकेसरी योग, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, आरती और जो आप जानना चाहते हैं


Shani Jayanti 2023: शनि पूजा में ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved