MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shani Vakri 2023: 18 जून से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन, ये 5 उपाय बचा सकते हैं शनि के क्रोध से

Shani Vakri 2023: 18 जून से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन, ये 5 उपाय बचा सकते हैं शनि के क्रोध से

Shani Vakri 2023: जून 2023 में शनि ग्रह वक्री होना वाला है। शनि के वक्री होते ही 4 राशि वालों को बुरे दिन शुरू हो जाएंगे यानी इनके जीवन में लगातार परेशानियां आती रहेंगी। ये स्थिति अगले 4 महीने तक रहेगी। कुछ आसान उपाय कर इस स्थिति से बचा जा सकता है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jun 05 2023, 04:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शनि के क्रोध से बचना है तो करें ये उपाय...
Image Credit : freepik

शनि के क्रोध से बचना है तो करें ये उपाय...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 जून से शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री (Shani Vakri 2023) हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। 4 नवंबर तक शनि की यही स्थिति रहेगी। यानी 4 महीने से अधिक समय तक शनि टेढ़ी चाल से ही चलेंगे। शनि के वक्री होने का असर सभी राशियों पर होगा। इसका सबसे बुरा असर कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर होगा। (Shani Ke Upay) इन 4 राशि वालों पर अचानक से मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। कुछ आसान उपाय कर शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
हर शनिवार करें पूजा-व्रत
Image Credit : google

हर शनिवार करें पूजा-व्रत

ये 4 राशि वाले शनि के वक्रत्व काल के दौरान प्रति शनिवार को शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। सरसों के तेल से शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक करें। नीले फूल चढ़ाएं। काले तिल और उड़द चढ़ाएं। संभव हो तो प्रति शनिवार व्रत भी करें। इस तरह प्रत्येक शनिवार को व्रत-पूजा करने से शनिदेव के क्रोध से बचा जा सकता है।

36
शनि की चीजों का दान करें
Image Credit : google

शनि की चीजों का दान करें

कुछ विशेष चीजों का दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये दान प्रत्येक शनिवार को अपनी शक्ति के अनुसार करना चाहिए। प्रत्येक शनिवार को एक बर्तन में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान कर दें। इसके अलावा जूते-चप्पल, कंबल, भोजन, काले तिल, काली उड़द आदि चीजें दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

46
कुष्ठ रोगियों की सेवा करें
Image Credit : google

कुष्ठ रोगियों की सेवा करें

शनिदेव की कृपा पाने के लिए कुष्ठ रोगियों की सेवा करना सबसे उत्तम उपाय बताया गया है। प्रत्येक शनिवार को कुष्ठ रोगियों को तेल से बना भोजन खिलाएं जैसे-भजिए, पूरी आदि। कुष्ठ रोगियों का उपचार करवाएं। उन्हें वस्त्र, जूते-चप्पल, बर्तन आदि चीजें भी दें। इस तरह कुष्ठ रोगियों की सेवा से आप शनिदेव के क्रोध से बचे रहेंगे।

56
शनि के मंत्रों का जाप करें
Image Credit : google

शनि के मंत्रों का जाप करें

मंत्र जाप से भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए किसी योग्य विद्वान ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। शनिदेव को कौन-से मंत्र का जाप करना आपके लिए उपयोगी रहेगा, इसकी जानकारी ज्योतिषी ही आपको दे सकते हैं। ये मंत्र जाप आप अपनी सुविधा अनुसार रोज ये प्रत्येक शनिवार को कर सकते हैं।

66
शनि का रत्न धारण करें
Image Credit : google

शनि का रत्न धारण करें

ज्योतिष शास्त्र में नीलम को शनि का रत्न माना गया है। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ये रत्न विशेष उपाय के साथ अंगूठी, ब्रेसलेट या लॉकेट के रूप में पहना जाता है। इसे धारण करने से पहले भी ज्योतिषी की सलाह लेना बहुत जरूरी है। बिना ज्योतिष सलाह के यदि ये रत्न पहना जाए तो अशुभ परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Adipurush: आदिपुरुष मूवी में श्रीराम का नाम राघव क्यों? जानें भगवान के 10 प्रसिद्ध नाम और उनके अर्थ


Sawan Somvar List 2023: 19 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, 58 दिन का रहेगा सावन मास, क्यों होगा ऐसा?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved