MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • किसी को GI टैग-किसी को 5 स्टार रेटिंग, तिरुपति जैसा फेमस है 7 मंदिरों का प्रसाद

किसी को GI टैग-किसी को 5 स्टार रेटिंग, तिरुपति जैसा फेमस है 7 मंदिरों का प्रसाद

Tirupati laddu controversy: हाल ही में आई एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाई जाती है। इस खुलासे से पूरे देश के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Sep 20 2024, 01:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
अपने प्रसाद के लिए जाने जाते हैं ये 7 मंदिर
Image Credit : adobe stock

अपने प्रसाद के लिए जाने जाते हैं ये 7 मंदिर

Famous Prasad of Indian Temples : आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर का लड्डू प्रसाद इन दिनों चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें जानवरों की चर्बी पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद देश के लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। तिरुपति मंदिर में दिया जाने वाले लड्डू प्रसाद विश्व प्रसिद्ध है। भारत में और भी कईं मंदिर हैं जो अपने प्रसाद के लिए जाने जाते हैं। आगे जानिए कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में…

28
महाकाल का लड्‌डू प्रसाद को मिली 5 स्टार रेटिंग
Image Credit : mahakaalprasad.com

महाकाल का लड्‌डू प्रसाद को मिली 5 स्टार रेटिंग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां मंदिर समिति भक्तों के लिए बेसन के लड्‌डू बनवाती है, जो अलग-अलग वजन के पैकटों में मिलता है। इसे बनाने में बेसन, शुद्ध घी, शक्कर और ड्राय फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है। खाद्य पदार्थों का मानक तय करने वाली संस्था FSSAI ने इसे प्रसाद को पांच सितारा रेटिंग दी है।

38
हनुमानगढ़ी का लड्डू प्रसाद को मिला जीआई टैग
Image Credit : social media

हनुमानगढ़ी का लड्डू प्रसाद को मिला जीआई टैग

अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में मिलने वाला लड्डू प्रसाद भी विश्व प्रसिद्ध है। इसे जीआई टैग भी मिल चुका है। किसी भी प्रसाद को जीआई टैग मिलना एक बड़ी बात है। यहां रोज लाखों भक्त आकर इस प्रसाद को पाते हैं। इसे बनाने में बेसन, शुद्ध घी, शक्कर और ड्राय फ्रूट का उपयोग होता है।

48
श्रीनाथजी के मंदिर में मिलता है खास प्रसाद
Image Credit : shreetemple.com

श्रीनाथजी के मंदिर में मिलता है खास प्रसाद

राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित भगवान श्रीनाथजी का मंदिर श्रीकृष्ण को समर्पित है। यहां का प्रसाद भी विश्व प्रसिद्ध है, जिसे माथाड़ी कहा जाता है। इस तरह का प्रसाद अन्य किसी मंदिर में आपको नहीं मिलेगा। इसे बनाने में गेहूं के आटे, मसालों और शक्कर का उपयोग किया जाता है।

58
वैद्यनाथ मंदिर का प्रसाद जाता है विदेश
Image Credit : baidyanathnagri.com

वैद्यनाथ मंदिर का प्रसाद जाता है विदेश

झारखंड में स्थित वैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां के पेड़े न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी फेमस है। साल 2022 में इस पेड़े का सेंपल खाड़ी देश बहरीन में भेजा गया है। वहां उन्होंने इस पेड़े की कईं कसौटी पर कसा और इसके बेस्ट क्वालिटी का माना। तभी से इस पेड़े को अन्य देशो में भी निर्यात किया जाता है।

68
मथुरा के पेड़े भी हैं विश्व प्रसिद्ध
Image Credit : indiamart

मथुरा के पेड़े भी हैं विश्व प्रसिद्ध

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर में को पेड़े का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ये पेड़ा विश्व प्रसिद्ध है। कहते हैं कि बालपन में श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री के साथ-साथ पेड़ा भी बहुत पसंद है। मथुरा के पेड़े का जिक्र 18वीं शतबादी में लिखी गई पांडुलिपि अकलनामा चक्कता में भी मिलता है। यानी मथुरा का पेड़े का इतिहास कईं सौ साल पुराना है।

78
जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ
Image Credit : wikipedia

जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ

उड़ीसा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दिया जाने वाला भात यानी चावल का प्रसाद बहुत ही खास है। इसके लिए कहा जाता है जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ। यानी के प्रसाद को पाने के लिए पूरी दुनिया तरसती है। जगन्नाथ का भात प्रसाद एकमात्र ऐसा है, जिसे ‘महाप्रसाद’ कहा जाता है।

88
त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रसाद भी है खास
Image Credit : facebook

त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रसाद भी है खास

त्रिपुरा में स्थित त्रिपुरेश्वरी मंदिर में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद भी विश्व प्रसिद्ध है। इसे दूध, शक्कर, सुखे मेवों को मिलाकर बनाया जाता है। भक्त इसे माताबारी पेरा प्रसाद कहते हैं। इसे प्रसाद को भी जीआई टैग मिला हुआ है। इस प्रसाद को ऑनलाइन के साथ-साथ फेसबुक और व्हाट्सएप से भी ऑर्डर किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें-

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, 300 साल पुरानी परंपरा पर सवाल क्यों?


जानें कैसे तिरुपति मंदिर में रोज बनते हैं 2.8 लाख लड्डू, लगता है 10 टन बेसन


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved