MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • कहीं करते पूर्वजों को याद तो कहीं तंत्र साधना, ये हैं दिवाली की अनोखी परंपराएं

कहीं करते पूर्वजों को याद तो कहीं तंत्र साधना, ये हैं दिवाली की अनोखी परंपराएं

भारत को अनेकता में एकता वाला देश कहते हैं। यहां एक ही त्योहार पर कईं अनोखी परंपराएं देखने को मिलती है। ऐसा ही एक त्योहार है दिवाली। देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली की अनोखी परंपराएं निभाई जाती हं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Oct 31 2024, 08:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कब है दीपावली 2024?
Image Credit : adobe stock

कब है दीपावली 2024?

दीपावली भारत का सबसे प्रमुख त्योहार है। भारत के हर हिस्से में ये त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर, गुरुवार को है। कुछ राज्यों व शहरों में दिवाली से जुड़ी अनोखी परपराएं भी देखने को मिलती हैं। दिवाली पर कहीं पूर्वजों को याद किया जाता है तो कहीं काली चौदस मनाई जाती है। आगे जानिए दीपावली से जुड़ी कुछ ऐसी ही अजब-गजब परंपराओं और मान्यताओं के बारे में…

27
यहां करते हैं पूर्वजों की पूजा
Image Credit : Getty

यहां करते हैं पूर्वजों की पूजा

ओडिसा दक्षिण भारत का एक राज्य है। यहां दिवाली के मौके पर लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं पूजा में शामिल होने के लिए प्रार्थना भी करते हैं। की जाती है। यहां के लोग दिवाली की रात जूट की रस्सियां जलाकर रोशनी करते हैं ताकि पूर्वजों को स्वर्ग से आते हुए अंधेरे का सामना न करना पड़े।

37
यहां मनाते काली चौदस
Image Credit : adobe stock

यहां मनाते काली चौदस

कोलकाता में दिवाली पर देवी लक्ष्मी की नहीं बल्कि देवी दुर्गा की पूजा करने की परंपरा है। दिवाली से एक दिन पहले काली चौदस का पर्व मनाया जाता है। कई घरों में मां काली की मूर्ति स्थापना दो दिन पहले ही कर ली जाती है। कुछ स्थानों पर इस दिन तंत्र-मंत्र साधना भी की जाती है।

47
यहां होती है चूल्हे की पूजा
Image Credit : adobe stock

यहां होती है चूल्हे की पूजा

तमिलनाडु में दिवाली से पहले घर के चूल्हे को अच्छी तरह से साफ किया जाता है और इसके ऊपर हल्दी या कुमकुम से पांच बिंदी लगाई जाती है। लक्ष्मी पूजा करते समय चूल्हे की पूजा भी की जाती है। दिवाली की सुबह जल्दी उठकर लोग पहले तेल मालिश करते हैं और फिर स्नान आदि करने के बाद मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं।

57
यहां नरक चतुर्दशी मुख्य उत्सव
Image Credit : instagram

यहां नरक चतुर्दशी मुख्य उत्सव

आंध्र प्रदेश में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा से ज्यादा नरक चतुर्दशी का महत्व है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ मिलकर नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए नरक चतुर्दशी पर यहां श्रीकृष्ण और देवी सत्यभामा की मिट्टी को मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करते हैं।

67
महाराष्ट्र में होती है गाय-बछड़े की पूजा
Image Credit : adobe stock

महाराष्ट्र में होती है गाय-बछड़े की पूजा

महाराष्ट्र में दीपावली उत्सव चार दिनों तक मनाया जाता है। इसके पहले दिन गाय-बछड़े की पूजा की जाती है। अगले दिन नरक चतुर्दशी पर सूर्योदय से पहले विशेष उबटन कर स्नान किया जाता है, जिसे अभ्यंग स्नान कहते हैं। इसके अगले दिन दीपावली पर लक्ष्मी पूजा की परंपरा है।

77
अयोध्या में जलाते हैं लाखों दीपक
Image Credit : adobe stock

अयोध्या में जलाते हैं लाखों दीपक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरकार द्वारा स्थानीय प्रशासन की मदद से दिवाली के मौके पर सरयू नदी के किनारे लाखों दीपक जलाएं जाते हैं। दीपकों की संख्या इतनी होती है कि यहां हर साल नया रिकार्ड बनता है। इस दृश्य को देखने यहां लाखों लोग आते हैं।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: दिवाली पर किन 5 पशु-पक्षियों का दिखना होता है शुभ?


Diwali 2024 Bhog List: दिवाली पर देवी लक्ष्मी को किन 5 चीजों का भोग लगाएं?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved