सार

Uttarakhand Char Dham Yatra 2025: हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने यात्रा के लिए गाइड लाइन भी तैयार की है।

 

Uttarakhand Char Dham Yatra 2025 Details: हर साल अक्षय तृतीया से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरूआत होती है। इस बार भी राज्य सरकार ने इसकी तारीख तय कर दी है। इस बार उत्तराखंड की चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) यात्रा की शुरूआत 30 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर में 6 पुलिसकर्मी होंगे जो यात्रियों की मदद के तैयार रहेंगे। जानें कैसे करवाएं चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन…

पहले गंगौत्री फिर खुलेगें केदारनाथ के पट

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को है। इसी दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इस दिन सबसे पहले मां गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुलेंहे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के और 4 मई को भगवान बद्रीनाथ धाम के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा के लिए अभी तक 9 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

कैसे करें उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?

1. उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए आप मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप डाउनलोड करें। इसमें बताए गए दिशा निर्देशों का पालन कर आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
2. आप अपने व्हाट्सएप से भी चार धाम यात्रा का पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप नंबर +91-8394833833 पर यात्रा लिखकर संदेश भेजना है। इसके आगे की डिटेल आपको तुरंत मिल जाएगी।
3. चारधाम यात्रा पंजीकरण की जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर भी कॉल कर सकते हैं।
4. पंजीकरण पोर्टल https://registrationandtouristcare.uk.gov.in का उपयोग भी आप चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।