Vishwakarma Puja Kab Hai: विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है। जानें घर पर विश्वकर्मा पूजा कर सकते हैं या नहीं, पूजा सामग्री, आसान विधि और मशीन-औजार पूजा से जुड़े सवाल।

हिंदू परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला से जुड़े देवता के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा पूजा पर लोग खासकर मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर में मन में आता है, क्या विश्वकर्मा पूजा घर में की जा सकती है, इसके लिए कौन सी सामग्री चाहिए और पूजा की सही विधि क्या है। Vishwakarma Puja 2026 की तारीख, पूजा का समय, घर पर पूजन की विधि और सामग्री के बारे में यहां जानें सब कुछ।

विश्वकर्मा पूजा कब है ?

साल 2026 में विश्वकर्मा पूजा का 17 सितंबर को मनाई जाएगी।

घर में विश्वकर्मा पूजा करनी चाहिए या नहीं ?

आमतौर पर विश्वकर्मा पूजा फैक्ट्री, कारखानों और मशीनों वाली जगह होती हैं, लेकिन आप घर पर भी विश्वकर्मा पूजा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि व्यक्ति फैक्ट्री,वर्कशॉप या निर्माण क्षेत्र से जुड़ा हो। आप घर में मौजूद इलेक्ट्रिक आइटम्स की भी पूजा कर सकते हैं।

विश्वकर्मा पूजा की सामग्री

  • विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर या मूर्ति
  • साफ पीला कपड़ा
  • पूजा की चौकी
  • गंगाजल
  • रोली
  • साबुत चावल
  • हल्दी
  • कलावा
  • फूल,
  • धूप अगरबत्ती
  • घी का दीपक
  • कपल
  • फल, मिठाई
  • पानी, सुपारी
  • नारियल
  • लौंग और इलायची
  • जनेऊ
  • पूजा के लिए स्वच्छ जल

घर पर विश्वकर्मा पूजा कैसे करें ? आसान विधि

  • मंदिर में लकड़ी की चौकी रखें
  • पीले रंग का सफेद कपड़ा बिछाएं
  • चौकी पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित करें
  • पूजा शुरू करने से पहले घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं
  • भगवान की तस्वीर पर रोली-कुमकुम और चावल अर्पित करके फूल चढ़ाएं
  • अब काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों की पूजा करके विश्वकर्मा भगवान को नमन करें
  • भगवान को फल, मिठाई का भोग लगाएं
  • अंत में भगवान विश्वकर्मा की आरती कर प्रसाद वितरित करें

विश्वकर्मा पूजा से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

1 ) विश्वकर्मा पूजा पर मशीनों की पूजा क्यों होती है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार माना गया है। इसे लोगों के काम और कौशल से भी जोड़ा जाता है, जो औजारों और मशीनों की मदद से रोजगार उत्पन्न करते हैं।

2) मूर्ति के बिना विश्वकर्मा पूजा की जा सकती है?

जवाब है हां। अगर आपके पास भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा नहीं है तो तस्वीर के सामने पूजा की जा सकती है।

3) क्या नौकरी करने वाले विश्वकर्मा पूजा कर सकते हैं ?

यह जरूरी नहीं है कि जो व्यक्ति कारोबार, मशीन और औजारों से जुड़ा हो वही पूजा करे। अगर आप कंम्यूटर, लैपटॉप, कैमरा या किसी डिजिटल उपकरण से काम करते हैं तब भी विश्वकर्मा भगवान को नमन कर सकते हैं।