PM Fasal Bima Yojana 2025 में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जंगली जानवरों और भारी बारिश से पानी भरने के कारण हुई फसल बर्बादी पर भी किसानों को मुआवजा मिलेगा। जानें PMFBY 2025 योजना के फायदे, नया कवरेज, प्रीमियम, डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया।
PM Fasal Bima Yojana 2025 Update: किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। देशभर में खेती करने वाले लाखों किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में दो अहम बदलाव कर दिए हैं, जो किसानों के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। अब जंगली जानवरों द्वारा फसल खराब करने पर और भारी बारिश से खेतों में पानी भरने या जलभराव से फसल नष्ट होने पर भी बीमा का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। यह सुविधा पहले योजना में शामिल नहीं थी, जिसकी वजह से किसान बड़े नुकसान के बाद भी दावा नहीं कर पाते थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद वीडियो मैसेज जारी कर कहा- कि 'अब जंगली जानवरों और जलभराव से हुई फसल खराबी पर भी पूरी मदद मिलेगी… सरकार आपको अकेला नहीं छोड़ेगी।' इस फैसले से वे सभी किसान लाभान्वित होंगे जिन्होंने पिछले सालों में इन कारणों से नुकसान झेला था।
क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मकसद?
सरकार का लक्ष्य है कि किसान किसी भी प्राकृतिक आपदा या संकट के बावजूद खेती न छोड़ें और उनकी आय सुरक्षित रहे। इस योजना को चलाने के पीछे कई उद्देश्य हैं, जिसमें-
- फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा देना।
- किसान की आय स्थिर रखना।
- आधुनिक खेती को बढ़ावा देना।
- किसानों को कर्ज के बोझ से बचाना।
PMFBY का लाभ लेने के लिए प्रीमियम क्या भरने होंगे?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मालूली प्रीमियम भरने होते हैं। यानी कम प्रीमियम में ज्यादा सुरक्षा मिलती है। जिसमें-
- खरीफ: 2%
- रबी: 1.5%
- बागवानी/कैश क्रॉप: 5%
- बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरती हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025: किस-किस तरह का नुकसान कवर होता है?
- सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, आग से फसल को होने वाले नुकसान।
- कीट और बीमारियों से होने वाले नुकसान।
- अब जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान भी कवर होंगे।
- भारी बारिश के कारण खेत में पानी भर जाने से फसल को होने वाले नुकसान।
ये भी पढ़ें- PM KISAN से 6 गुना फायदा, ये स्कीम किसानों को देती है 36000 रु सालाना, जानिए
क्या पीएम फसल बीमा योजना में कटाई के बाद भी मिलती है सुरक्षा?
हां, अगर कटाई के बाद बारिश या तूफान से फसल खराब हो जाए, तो 14 दिन तक का बीमा कवर मिलता है। अब सैटेलाइट-ड्रोन जैसी टेक्नोलॉजी की मदद से जल्दी जांच होती है और जल्दी मुआवजा भी जल्दी मिलता है।
पीएम फसल बीमा योजना का लाभ कौन ले सकता है?
- भूमिधारी किसान
- बटाईदार (sharecropper)
- किरायेदार किसान
- उसी जमीन पर बीमा होगा, जिस पर खेती की जा रही है
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: सूखा, बाढ़ या कीटों से फसल हो गई खराब? सरकार देगी मुआवजा, जानिए कैसे
फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले pmfby.gov.in पर जाएं।
- अब Farmer Corner- Guest Farmer पर क्लिक करें।
- नाम, पता, आधार, बैंक डिटेल भरें।
- OTP से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें व डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- पेमेंट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
PMFBY आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन-कौन से हैं?
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार, पैन, वोटर आईडी
- बैंक पासबुक
- भूमि रिकॉर्ड या किरायेदारी प्रमाण
- बोई गई फसल की घोषणा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 में क्या कवर नहीं होता?
- गैर-घोषित क्षेत्र की फसल को होने वाले नुकसान।
- किसान की लापरवाही से फसल को होने वाले नुकसान।
- गलत ढंग से खेती करने पर फसल को होने वाले नुकसान
- प्रीमियम न भरने पर दावा अमान्य हो जाता है।
