साउथ से बॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमाने वाले एक्टर रजनीकांत की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। ऐसे में जब वो सड़कों पर खुद ही गाड़ी चलाते दिख जाएं तो फैंस क्रेजी हो जाते हैं।

मुंबई. साउथ से बॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमाने वाले एक्टर रजनीकांत की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। ऐसे में जब वो सड़कों पर खुद ही गाड़ी चलाते दिख जाएं तो फैंस क्रेजी हो जाते हैं। ऐसे में उनकी एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रजनीकांत बेटी सौंदर्या की करोड़ों की कार चलाते दिख रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

लग्जरी कार चलाते दिखे रजनीकांत 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो और वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रजनीकांत मास्क पहने और लेम्बोर्गिनी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही ट्विटर पर #LionInLamborghini ट्रेंड हो रहा है। ये कार मेगास्टार की बेटी सौंदर्या की है। एक्टर को कार चलाते देख यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

रजनीकांत की फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है। कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत।' इसके अलावा दूसरे ने लिखा, 'जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए यह सही उदाहरण है।' काम के मोर्चे पर, रजनीकांत को एआर मुरुगादॉस के तमिल मनोरंजन 'दरबार' में देखा गया था। इसमें रजनीकांत, नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। 

इसके बाद, वह 'अन्नात्थे' में दिखाई देंगे, जो शिव द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। इस परियोजना का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। इसमें रजनीकांत, मीना, कुशबो सुंदर, कीर्ति सुरेश, नयनतारा, प्रकाश राज, सोरी, सतीश और वेला राममूर्ति शामिल हैं।

मासूम बच्ची पर इस तरह का टॉर्चर देख कांप जाएगा कलेजा-VIDEO