कोरोना काल में कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। साउथ एक्टर जयप्रकाश रेड्डी के निधन के बाद अब टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन की खबर के बाद से उनका परिवार, फैंस और टीवी सेलेब्स शोक में हैं। श्रावणी ने 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। वे इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। वे 26 साल की थी। 

मुंबई. साउथ एक्टर जयप्रकाश रेड्डी के निधन के शोक से फैंस अभी उभरे भी नहीं थे कि टीवी की दुनिया की एक और एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर के बाद से उनका परिवार, फैंस और टीवी सेलेब्स शोक में हैं। श्रावणी ने 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। वे इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। वे 26 साल की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ब्वॉयफ्रेंड पर प्रताड़ना का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रावणी का शव हैदराबाद के मधुरनगर में उनके घर के बाथरूम की छत से लटका पाया गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, श्रावणी के परिवार ने उनके ब्वॉयफ्रेंड देवराज रेड्डी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। देवराज द्वारा प्रताड़ना की वजह से श्रावणी ने आत्महत्या की हैं। मृतका के परिवार ने एस्सार नगर पुलिस स्टेशन में देवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।