MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 1 मैच में 5 रिकॉर्ड... Abhishek Sharma की न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी; युवराज-रोहित भी पीछे

1 मैच में 5 रिकॉर्ड... Abhishek Sharma की न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी; युवराज-रोहित भी पीछे

Abhishek Sharma Records: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा T20 इंटरनेशनल मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया, जिसमें अभिषेक शर्मा ने बल्ले से समा बांध दिया। भारतीय टीम ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर। अभिषेक ने बल्ले से गदर मचाया और 5 रिकॉर्ड बना डाले। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 25 2026, 11:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा का तांडव
Image Credit : AFP

गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा का तांडव

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लाजवाब बल्लेबाजी करके गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के मारे। उनकी इस विस्फोटक पारी के चलते टीम इंडिया ने 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में अभिषेक ने 5 प्रचंड रिकॉर्ड बना दिए हैं आइए उनके ऊपर एक नजर डालें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
दूसरा सबसे तेज फिफ्टी
Image Credit : AFP

दूसरा सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने सबसे पहला रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का बनाया है। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के ही बल्लेबाज हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 16 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया था। वहीं, युवराज सिंह के करीब पहुंच गए हैं। अभिषेक के गुरु युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा था। शर्मा जी अब इस सूची में दूसरा स्पॉट अपने नाम किया है। उनका रिकॉर्ड तोड़ने से 2 गेंद आगे निकल गए।

36
पावरप्ले सबसे ज्यादा फिफ्टी
Image Credit : AFP

पावरप्ले सबसे ज्यादा फिफ्टी

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय टी20i कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2 बार पावरप्ले में फिफ्टी जड़ी थी अब इस सूची में अभिषेक 3 हाफ सेंचुरी के साथ आगे निकल गए हैं। वहीं, इसी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का नाम शामिल है, जिन्होंने 1-1 बार ऐसा करके दिखाया है।

46
50 रन में हाईएस्ट टी20i स्ट्राइक रेट
Image Credit : AFP

50 रन में हाईएस्ट टी20i स्ट्राइक रेट

अभीषेक शर्मा का इस मुकाबले में स्ट्राइक रेट 340.00 का रहा, जो नया रिकॉर्ड बनाकर चल गया है। वो अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 50 रनों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 277.27 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 61 रन बनाए थे। वहीं, पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं, जिनके बल्ले से 362.50 की स्ट्राइक रेट से रन निकले थे। इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों पर 58 बनाए थे।

56
200+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50
Image Credit : AFP

200+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50

टीम इंडिया के लिए 200+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने 7 बार यह कारनामा करके दिखाया है। इस मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 5 बार ऐसा करके दिखाया था। वहीं, सूची में फिलहाल अभिषेक से आगे सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, जिन्होंने 10 बार ऐसा रिकॉर्ड बनाया है।

66
25 बॉल से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी
Image Credit : Facebook/Indian Cricket Team

25 बॉल से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 25 गेंदों के भीतर अर्धशतक लगाकर एक और रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। वो अब 25 गेंद तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 9 बार यह कारनामा करके दिखाया है और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 8 बार ऐसा किया था। सूर्या से नीचे इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और वेस्टइंडीज के इविन लुइस हैं, जिन्होंने 7-7 बार यह किया है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
अभिषेक शर्मा
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Recommended image2
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!
Recommended image3
MS Dhoni: धोनी ने जो सपना दिखाया, अब झारखंड के इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दिलीप ट्रॉफी जीत ने बदल दी पूरी कहानी
Recommended image4
मोहसिन नकवी ने ACC के नियमों को किया दरकिनार? ट्रॉफी देने के प्रोटोकॉल में क्या है गाइडलाइन, उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?
Recommended image5
एक बार नहीं, तीन बार हुआ भारत का ट्रॉफी को लेकर विवाद, हर बार पाकिस्तान का कनेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved