MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ICC ने अभिषेक शर्मा को माना दुनिया का Best बल्लेबाज, 2 दिन के भीतर मिला बड़ा ईनाम

ICC ने अभिषेक शर्मा को माना दुनिया का Best बल्लेबाज, 2 दिन के भीतर मिला बड़ा ईनाम

Abhishek Sharma T20i: टीम इंडिया के खूंखार टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। इस बार आईसीसी ने बड़ा सरप्राइज दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20i में घातक बल्लेबाजी की थी। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 28 2026, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अभिषेक शर्मा का धमाका
Image Credit : AFP

अभिषेक शर्मा का धमाका

भारतीय टीम के खूंखार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय बेहद ही खतरनाक फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से रन ऐसे बह रहे हैं जैसे झरने से पानी गिरते हैं। जिस भी टीम के खिलाफ वह खेलने उतर रहे हैं, उनके गेंदबाजों की जमकर कुटाई करने में लगे हैं। चाहे कोई भी तेज गेंदबाज हो या स्पिन गेंदबाज उनके सामने चढ़कर खेलने की आदत सी बना ली है। यही वजह है, कि अब आईसीसी ने भी उन्हें एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

25
टी20i रैंकिंग में जलवा
Image Credit : AFP

टी20i रैंकिंग में जलवा

जी हां, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने आईसीसी T20i रैंकिंग में जलवा बिखेर दिया है। उन्होंने अपने करियर की दूसरी सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल कर ली है। हर एक बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा खिलाड़ियों के लिए रैंकिंग लिस्ट जारी की जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जिसमें अभिषेक ने धमाल मचा दिया। उन्हें आईसीसी की तरफ से 929 रेटिंग पॉइंट दी गई है। दूसरी बार उन्होंने इतना बड़ा अंक हासिल किया है। इससे पहले एशिया कप के बाद उन्हें 931 रेटिंग अंक मिले थे।

35
2 दिन पहले मचाई थी तबाही
Image Credit : AFP

2 दिन पहले मचाई थी तबाही

अभिषेक शर्मा को जो इस बार आईसीसी ने बड़ा सरप्राइज दिया है, उसमें सबसे बड़ा हाथ दो दिन पहले उनके द्वारा खेली गई सबसे तूफानी पारी की रही है। बीते 25 जनवरी को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और टीम को मुकाबला भी जिताया था। सिर्फ 20 गेंद का सामना करके उन्होंने 68 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेल कर सभी को चौंका दिया। इतना ही नहीं, वो भारत के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

45
एशिया कप में मचाया था गर्दा
Image Credit : AFP

एशिया कप में मचाया था गर्दा

इससे पहले आईसीसी ने एशिया कप 2025 के बाद अभिषेक शर्मा को तगड़ा इनाम दिया था। 7 इनिंग में उन्होंने 44.86 की औसत से 314 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा था। उनके बल्ले से 3 लगातार अर्द्धशतकीय पारी निकली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भी 31 गेंदों पर 61 बनाए थे। उसी के चलते उन्होंने करियर का बेस्ट टी20i रेटिंग प्वाइंट मिला।

55
अभिषेक शर्मा टी20i करियर
Image Credit : AFP

अभिषेक शर्मा टी20i करियर

साल 2024 टी20i वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली और धमाल मचा दिया। अब तक अभिषेक ने 36 मैचों की 35 पारियों में 1267 रन बनाए हैं। उन्होंने 38.39 की औसत और 195.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 2 सेंचुरी मारी है, जबकि 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 86 छक्के भी हैं, जिसके चलते उन्हें सिक्सर किंग कहा जाता है। 119 चौके भी अभिषेक के बल्ले से निकले हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
अभिषेक शर्मा
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'रेड फ्लैग' कौन? गेस कीजिए फैन्स ने किस क्रिकेटर का नाम लिया होगा...
Recommended image2
Hardik Pandya News: हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले वाजिद खान कौन हैं?
Recommended image3
करोड़ों की कारें-महंगी घड़ियां...कुछ यूं है कूलेस्ट जसप्रीत बुमराह की 'Quiet Luxury' लाइफ
Recommended image4
Team of The Tournament: ICC ने चुनी वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय शामिल
Recommended image5
Sanju Samson: क्या संजू बनेंगे T20 टीम के अगले कप्तान? वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिख गया...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved