MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • बाबर आजम से अफरीदी तक... BBL में कौड़ियों के भाव बिकने वाले 5 पाकिस्तानी क्रिकेटर

बाबर आजम से अफरीदी तक... BBL में कौड़ियों के भाव बिकने वाले 5 पाकिस्तानी क्रिकेटर

Pakistani Cricketers in BBL 2025-26: बिग बैश लीग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर बेइज्जती हो रही है। बाबर आजम से लेकर शाहीन शाह अफरीदी जैसे प्रीमियम गेंदबाज की नाक कट चुकी है। यहां हम आपको उन 5 पाकिस्तानियों की BBL सैलरी के बारे में बताएंगे। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 22 2026, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
5 पाकिस्तानियों की BBL सैलरी
Image Credit : Getty

5 पाकिस्तानियों की BBL सैलरी

पाकिस्तान के कई सारे स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में चलने वाले बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। 2025-26 सीजन में सभी अलग-अलग टीमों की ओर से खेल रहे हैं। बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, लेकिन जो हो रहा है उसे देख विश्व क्रिकेट के फैंस हंस रहे हैं। यहां हम आपको उन 5 के बारे में बताएंगे, जिनकी सैलरी कौड़ी के भाव भी नहीं है।

26
बाबर आजम
Image Credit : Getty

बाबर आजम

पहले नंबर पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज माने जाने वाले बाबर आजम का नाम आता है, जो BBL 2025-26 में सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे हैं। बाबर आजम की BBL सैलरी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बैश लीग 2025 में सिडनी सिक्सर्स की ओर से 2 करोड़ 35 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। सिडनी ने ऑक्शन में पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर अपना दांव लगाया था। मगर जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं। हद तो तब हो गई, जब उन्हें लीग छोड़ना पड़ा है।

36
मोहम्मद रिजवान
Image Credit : Getty

मोहम्मद रिजवान

BBL 2025-2026 में खेल रहे पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की सैलरी $270,000 यानी 2 करोड़ 43 लाख रुपए के करीब है। इस खिलाड़ी को ऑक्शन में मेलर्बन रेनेगेड्स ने खरीदा था। इतना ही नहीं, रिजवान इस सीजन के टॉप 5 महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में आते हैं। अब जरा सोचिए, इस खिलाड़ी की जितनी फीस ऑस्ट्रेलिया में मिल रही है, उतना IPL में बेस प्राइस होता है।

46
शाहीन शाह अफरीदी
Image Credit : Getty

शाहीन शाह अफरीदी

ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रहे पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की भी भारी भरकम बेज्जती हुई है। उन्हें बिग बैश लीग में एक मुकाबले के दौरान खराब गेंदबाजी के चलते गेंद डालने से रोक दिया गया। अंपायर ने भरे मैदान में उनकी नाक काट दी। उनकी सैलरी इस सीजन $420,000 यानी 2.39 करोड़ रुपए है। सभी मुकाबलों में उनकी खूब जग हंसाई हुई है।

56
हसन अली
Image Credit : Getty

हसन अली

सूची में ऑलराउंडर हसन अली का नाम भी आता है, जो BBL में इस बार एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे हैं। इस खिलाड़ी की सैलरी भी बाकी के जैसे ही $270,000 है। बतौर तेज गेंदबाज इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा गया है, लेकिन प्रदर्शन गली क्रिकेट जैसा है। अभी 8 इनिंग में वो 19.00 की स्ट्राइक रेट से 9 विकेट झटके हैं। उनका औसत भी 8.00 का है। एक मुकाबले में 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए, जिसके बाद विश्व क्रिकेट में नाक कट गई।

66
हारीस राउफ
Image Credit : Getty

हारीस राउफ

सबसे तेज गेंदबाज कहे जाने वाले हारीस राउफ भी बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। हालांकि, बाबर, रिजवान और अफरीदी की तरह उनकी ज्यादा बेइज्जती नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान के क्रिकेटर को कौड़ियों के भाव में खरीदा गया है। मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे इस खिलाड़ी की BBL सैलरी $270,000 यानी 2 करोड़ 40 लाख रुपए के करीब होगी। इस खिलाड़ी की कीमत से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि ऐसे गेंदबाज की ऑस्ट्रेलिया में क्या वैल्यू है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
T20 वर्ल्ड कप जिताया, फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर क्यों मंडरा रहे संकट के बादल?
Recommended image4
RCB vs LSG Live Streaming: कहां देखें आज का IPL मैच, जानें पूरी डिटेल
Recommended image5
KKR vs LSG: क्या विराट कोहली को परेशान करेगी शमी की स्विंग, मैच से पहले जानें कैसी है पिच-मौसम अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved