टीम इंडिया की टी20 टीम में तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे मुकेश कुमार ने जिंदगी की दूसरी पारी भी शुरू कर दी है। मुकेश कुमार ने शादी कर ली है और यह विवाह गोरखपुर के होटल में संपन्न हुआ। 

Cricketer Mukesh Kumar Marriege. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुकेश कुमार मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने बिहार के छपरा जिले की रहने वाली दिव्या सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। यह शादी यूपी के गोरखपुर में एक होटल में संपन्न हुई। रिपोर्ट्स की मानें को 4 दिसंबर को मुकेश कुमार अपनी शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं। मुकेश कुमार की शादी का रिसेप्शन यानि बहुभोज उनके पैतृक गांव में आयोजित किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीम इंडिया में कर चुके हैं डेब्यू

बिहार के रहने वाले मुकेश कुमार तेज गेंदबाज हैं और वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। मुकेश कुमार इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ भारत की गेंदबाजी आक्रमण की धुरी बने हुए हैं। जहां तक आईपीएल की बात है तो मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्रिकेट खेलते हैं। कई मैचों में मुकेश कुमार ने धारदार गेंदबाजी के दम पर टीम को मैच भी जिताए हैं। मुकेश कुमार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और आने वाले समय में उन्हें बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर भी देखा जा सकता है।

तीसरे टी20 मैच में शामिल नहीं हुए मुकेश

क्रिकेटर मुकेश कुमार लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं। तीसरे टी20 मैच में मुकेश कुमार शादी की वजह से ही नहीं खेल पाए और शादी की तैयारियों में लगे रहे। माना जा रहा है कि सीरीज के बाकी मैचों में मुकेश कुमार खेलते दिखाई देंगे। मुकेश कुमार की शादी में उनके बचपन के दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। कई क्रिकेटर साथी भी मुकेश की शादी के वक्त मौजूद रहे। शादी के दौरान मुकेश कुमार और दिव्या सिंह डांस करते भी दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें

जानें क्यों फुटबॉल के सुपरस्टार रोनाल्डो पर दर्ज हुआ केस? भारत में होगा तो मच जाएगा बहुत बड़ा बवाल