IPL 2026 में CSK vs RR मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा। दोनों टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और रियान पराग कप्तानी करेंगे। चोट, पिच और मौसम इस मुकाबले को और रोमांचक बना सकते हैं। CSK vs RR के बीच अब तक 32 मैचों में दोनों ने 16-16 जीत दर्ज की है।

RR vs CSK Today Match Live Streaming: आईपीएल 2026 में सोमवार 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धुआंधार मैच होना है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के इस बड़े मैच को देखने के लिए लोग गूगल पर 'फ्री लाइव स्ट्रीम' सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप यह मैच कहां और कैसे देख सकते हैं।

CSK vs RR Live Streaming: कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जा रहा है। इसके अलावा, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

RR vs CSK Free Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल पर फ्री में मैच देखना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए वैसे तो सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार अपने रिचार्ज प्लान को जरूर चेक करें।
  • कई टेलीकॉम प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) दिया जाता है, जिससे आप बिना अलग से पैसे खर्च किए बिना ही मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • इसके अलावा, अगर आपके घर में Tata Play या Airtel Digital TV लगा है, तो उनके मोबाइल ऐप के जरिए भी आप लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।

CSK vs RR Match Timing: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

  • मैच की तारीख: सोमवार, 30 मार्च 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी

CSK vs RR Head to Head Record: आंकड़े बताते हैं कड़ी टक्कर

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले हमेशा काफी रोमांचक और बराबरी के रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। अगर गुवाहाटी की बात करें, तो यहां दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। पिछले सीजन में हुए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया था।

CSK Batting Strength 2026: मजबूत दिख रही चेन्नई की बल्लेबाजी

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को अतिरिक्त मजबूती दे रहे हैं।

CSK Bowling Attack: इन गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी

चेन्नई की गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुछ अहम खिलाड़ियों पर होगी। इनमें नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद प्रमुख हैं। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस चोट के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं, जो टीम के लिए थोड़ा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

RR Team Balance 2026: जडेजा से बढ़ा अनुभव और संतुलन

राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस बार रवींद्र जडेजा के आने से अनुभव और संतुलन दोनों में सुधार हुआ है। उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती देती है, खासकर ऑलराउंड प्रदर्शन में।

RR Batting Lineup: जायसवाल और हेटमायर पर बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान की बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी टीम को सपोर्ट देंगे। शिमरोन हेटमायर अपनी अच्छी फॉर्म के कारण बल्लेबाजी को और मजबूत बनाते हैं।

RR Bowling Concern: गेंदबाजी बनी चिंता

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस बार गेंदबाजी एक चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए हैं। तेज गेंदबाजी यूनिट को जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे, जो मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं।