Rodri Viral Photo: स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्री की गर्लफ्रेंड लौरा इग्लेसियस के साथ इबीजा वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने रोड्री के दूसरी तरफ देखते हुए अंदाज को मशहूर ‘Distracted Boyfriend’ मीम से जोड़कर मजेदार रिएक्शन दिए है।
Rodri Distracted Boyfriend Meme: फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के स्टार मिडफील्डर रॉड्रिगो हर्नांडेज कासकांटे इन दिनों फुटबॉल के मैदान से दूर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर को देखकर फैंस ने उन्हें इंटरनेट के मशहूर ‘Distracted Boyfriend’ मीम से जोड़ दिया है। वजह है फोटो में उनका दूसरी लड़की को देखते हुए नजर आना है।
रोड्री की वायरल फोटो ने खींचा ध्यान
रोड्री इन दिनों अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर लौरा इग्लेसियस के साथ इबीजा में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। फोटो में रोड्री अपनी पार्टनर के साथ चलते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी नजरें बगल से गुजर रही एक महिला की तरफ दिखाई दे रही हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने रोड्री की इस तस्वीर को मशहूर ‘Distracted Boyfriend’ मीम से जोड़ दिया। कई फैंस ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि रोड्री अपनी पार्टनर के साथ होने के बावजूद दूसरी तरफ देखने से खुद को नहीं रोक पाए।
क्या है ‘Distracted Boyfriend’ मीम?
‘Distracted Boyfriend’ इंटरनेट का एक बेहद ट्रेंडिंग मीम है। इसकी शुरुआत 2015 में सामने आई एक स्टॉक फोटो से हुई थी। इस तस्वीर में एक युवक अपनी पार्टनर के साथ चलते हुए पीछे मुड़कर दूसरी महिला की तरफ देखता है, जबकि उसकी पार्टनर उसे गुस्से से देखती नजर आती है। बाद में यह फोटो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि लोग इसका इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिए करने लगे, जहां कोई व्यक्ति अपने सामने मौजूद चीज के बजाय किसी दूसरी या नई चीज की ओर आकर्षित होता दिखाई देता है। रोड्री की वायरल तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही एंगल नजर आया, इसलिए फैंस ने तुरंत इसे इस मीम से जोड़ दिया।
और पढे़ं- फुटबॉल का मैदान जब बना अखाड़ा: 5 हाई वोल्टेज मुकाबले, जब खिलाड़ी आपस में भिड़ गए
मैदान पर भी नजर रखने के लिए मशहूर हैं रोड्री
रोड्री को फुटबॉल की दुनिया में उनकी शानदार गेम रीडिंग और स्कैनिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। वह मैदान पर लगातार आसपास के खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखते हैं और उसी के मुताबिक पासिंग तथा मूवमेंट का फैसला लेते हैं। फैंस ने उनकी इसी खूबी को उनकी छुट्टियों वाली तस्वीर से जोड़ते हुए मजेदार रिएक्शन दिए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मजाक में कहा कि रोड्री मैदान के बाहर भी अपनी ‘स्कैनिंग’ क्षमता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा में रोड्री
रोड्री इन दिनों अपने फ्यूचर को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके नाम को यूरोप के बड़े क्लबों से जोड़कर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रियल मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे क्लबों के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरों ने उनके भविष्य को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल रोड्री इन चर्चाओं से दूर छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर जरूर हलचल मचा दी है। फुटबॉल फैंस के बीच अब रोड्री की यह तस्वीर उनके शानदार खेल से ज्यादा ‘Distracted Boyfriend’ वाले अंदाज के लिए चर्चा में है।
रोड्री को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. रोड्री की तस्वीर क्यों वायरल हो रही है?
रोड्री अपनी पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर में उनका ध्यान दूसरी तरफ दिखाई दे रहा है।
2. रोड्री की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
रोड्री की लॉन्ग टाइम पार्टनर का नाम लौरा इग्लेसियस बताया जाता है।
3. ‘Distracted Boyfriend’ मीम क्या है?
यह 2015 की एक मशहूर स्टॉक फोटो पर आधारित इंटरनेट मीम है।
