भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं। इस दौरान वह घर से बाहर बाइक पर घूमते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: यह तो हम सभी जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार भले ही क्रिकेट है, लेकिन उनका दूसरा प्यार बाइक और कारें हैं। इनके बिना वह एक दिन भी नहीं गुजारते हैं। उनके पास विंटेज कार और बाइक से लेकर लेटेस्ट मॉडल की कार और बाइक्स हैं। वह अक्सर अपनी इन बाइक और कारों को चलाते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में एम एस धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर के बाहर एक स्पोर्ट बाइक चलाते हुए नजर आएं। आइए आपको भी दिखाते हैं माही का यह मजेदार वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रांची की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आएं माही

ट्विटर (X) पर Sulinder MI नाम से बने पेज पर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एमएस धोनी एक स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैमोफ्लाज जैकेट और हेलमेट पहना हुआ है, साथ ही पीछे एक बैग भी टांगा हुआ है। मेन रोड से वह बाइक अंदर लेते हैं और अपने घर की तरफ चले जाते हैं। हालांकि, धोनी को इस लुक में पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन फैंस की नजरों से माही भला कैसे बच सकते हैं। इस दौरान धोनी ने अपने फैंस को एक प्यारी सी स्माइल भी दी।

Scroll to load tweet…

बाइक्स और कार के लिए क्रेजी हैं धोनी

कुछ समय पहले ही एमएस धोनी अपने कार और बाइक गैरेज में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के साथ नजर आए थे, जिसका वीडियो उनकी वाइफ साक्षी ने शूट किया था। इसमें वेंकटेश प्रसाद बता रहे थे कि मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून यह देखा। एमएस धोनी क्या आदमी हैं। बता दें कि उनके रांची स्थित घर में बाइक और कार का बेहतरीन कलेक्शन है, इसमें विंटेज कार से लेकर विंटेज बाइक्स, स्पोर्ट्स बाइक जैसी सैकड़ों गाड़ियां हैं। बता दें कि धोनी की हर साल की कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपए है। इस साल धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके ने पांचवीं आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब धोनी आईपीएल 2024 की तैयारी कर रहे हैं।

और पढ़ें- India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच t20 सीरीज का मैच कब, कहां और कैसे देखें, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग