MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ: शिवम दुबे की विस्फोटक पारी बेकार, चौथे टी20i में टीम इंडिया की हार; न्यूजीलैंड की पहली जीत

IND vs NZ: शिवम दुबे की विस्फोटक पारी बेकार, चौथे टी20i में टीम इंडिया की हार; न्यूजीलैंड की पहली जीत

IND vs NZ 4th T20i: वाइजैग में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में टीम इंडिया को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय बल्लेबाज 216 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब नहीं हुए। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 28 2026, 10:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
चौथा टी20i भारत हारा
Image Credit : AFP

चौथा टी20i भारत हारा

न्यूज़ीलैंड ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया है। वाइजैग में खेले गए इस मैच में कीवी खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया और सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों के सामने 216 रनों का विशाल लक्ष्य था, लेकिन वो चेज करने में सफल नहीं हुए। अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन तक चेज में फ्लॉप हो गए। आइए मैच हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं।

25
भारत ने जीता टॉस
Image Credit : AFP

भारत ने जीता टॉस

वाइजैग के मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ। न्यूज़ीलैंड के दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर डाली। डेवोन कॉन्वे के रूप में पहला विकेट गिरा, जो 44 रन बनाकर कुलदीप यादव के पहले शिकार बने। उसके बाद भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर भारी पड़ गए और एक के बाद एक विकेट गिरने लगे।

35
न्यूज़ीलैंड ने बनाए 215 रन
Image Credit : AFP

न्यूज़ीलैंड ने बनाए 215 रन

पहले टिम साइफर्ट ने 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। उसके बाद डेरिल मिचेल ने जलवा बिखेरा और 18 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली। दूसरे तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने भी 16 बॉल पर 24 रन बनाए। जेक फॉक्स ने 13 रनों का योगदान दिया, जिसके बाद कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

45
भारत की खराब शुरुआत
Image Credit : AFP

भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत 216 रनों के चेज में अच्छी नहीं हुई। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही कैच आउट हो गए। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और वो भी सिर्फ 8 रन बनाकर बाहर की तरफ चलते बने। बड़ा झटका तब लगा, जब संजू सैमसन भी 15 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद रिंकु सिंह ने जिम्मेदारी उठाई और 30 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर आउट हुए।

55
शिवम दुबे की विस्फोटक पारी बेकार
Image Credit : X@BCCI

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी बेकार

82 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत मैच बड़े अंतर से हारेगा, लेकिन शिवम दुबे अलग ही मूड में आए थे। उन्होंने धांसू पारी खेलकर मैच में जान फूंक दिया। ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन ठोक दिए। ऐसा लग रहा था कि वो मैच का रुख मोड़ देंगे, मगर अनलकी रनआउट हो गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के मारे। 282.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि, वो जीत नहीं दिला सके। टीम इंडिया 165 रनों पर सिमट गई।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SA vs CAN: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result साउथ अफ्रीका vs कनाडा
Recommended image2
T20 World Cup: घुटनों पर आया पाकिस्तान, अब वर्ल्डकप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक मैच
Recommended image3
T20 World Cup: पाकिस्तान को करारा तमाचा, ICC ने सिरे से ठुकराईं PCB की 3 बड़ी मांगें, दी 24 घंटे की मोहलत
Recommended image4
जिसके लिए जोश दिखाया-उसी ने ठुकराया, भारत को लेकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से क्या कहा...
Recommended image5
बड़ी टीमों के पैर लड़खड़ाए, नेपाल ने दी क्रिकेट जगत को बड़ी चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved