India vs Sri Lanka Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में 165 रन से जीत के बाद टीम इंडिया 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। जानें मैच की तारीख, समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

India vs Sri Lanka Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम इंडिया की कोशिश दूसरा टेस्ट जीतकर श्रीलंका को उसके घर में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरे टेस्ट के मैच का रोमांच कब और कहां देख सकते हैं, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां होगी, आइए जानते हैं।

कब और कहां होगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।

कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा। टीवी दर्शक Sony Sports के चैनलों पर मैच देख सकते हैं। मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

और पढे़ं- IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को है टेस्ट खेलने का अनुभव, जानिए रिकॉर्ड

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका मैच?

अगर आप भारत में यह मैच फ्री में देखना चाहते हैं और आपके पास DD Free Dish है, तो DD Sports पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, अन्य DTH या केबल कनेक्शन पर DD Sports की उपलब्धता अलग हो सकती है। इसके अलावा, मैच से जुड़े ताजा अपडेट और स्कोर आप एशियानेट न्यूज की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

एसएससी मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

SSC में भारत ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने आखिरी बार 2017 में इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला था, जहां टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब 2026 में भारत एक बार फिर इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज कर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

भारत बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?

दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा।

2. भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

मुकाबला कोलंबो के सिन्हालेज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

3. भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाइव कहां देखें?

भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर और लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर होगी। DD Free Dish दर्शक DD Sports पर भी मैच देख सकते हैं।