सार

IPL 2025 में नए नियम लागू: सलाइवा बैन हटाया, वाइड और नो-बॉल के लिए DRS, स्लो ओवर रेट पर कप्तान सस्पेंड नहीं होंगे। जानिए BCCI के 5 बड़े बदलाव।

 

IPL 2025 Rule Changes: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के आगामी सीजन में खेल के रोमांच को बढ़ाने के लिए BCCI ने पांच प्रमुख नियमों में बदलाव किया है। इन बदलावों का सीधा असर खिलाड़ियों, टीमों और दर्शकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं IPL 2025 Rule Changes से जुड़ी बड़ी अपडेट्स।

1. सलाइवा बैन हटाया गया

कोविड-19 के बाद गेंद पर Saliva Ban लागू कर दिया गया था लेकिन अब IPL 2025 में यह नियम हटा दिया गया है। गेंदबाज अब फिर से गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा का इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे उन्हें रिवर्स स्विंग में मदद मिलेगी।

2. 'सेकंड बॉल' रूल लागू

Dew Factor के चलते अक्सर गेंदबाजों को मुश्किल होती थी, खासकर नाइट मैचों में गेंदबाज काफी परेशान हो जाते थे। BCCI ने अब मुश्किल हल कर दी है। Second Ball Rule पेश किया गया है जिसके तहत अगर ओस ज्यादा हो तो टीमें नई गेंद लेने की मांग कर सकती हैं।

3. इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रहेगा

Impact Player Rule को 2023 में पहली बार लागू किया गया था और यह IPL 2025 में भी जारी रहेगा। इस नियम के तहत टीमें किसी भी समय एक खिलाड़ी को बदल सकती हैं, जिससे रणनीतिक लचीलापन बढ़ेगा।

4. वाइड और नो-बॉल के लिए DRS लागू

पहले DRS (Decision Review System) का उपयोग केवल आउट और LBW फैसलों के लिए होता था, लेकिन अब IPL 2025 में टीमें Wide Ball और No Ball Review भी ले सकती हैं। इससे अंपायरिंग में होने वाली गलतियों को कम किया जा सकेगा।

5. स्लो ओवर रेट पर कप्तान सस्पेंड नहीं होंगे

Slow Over Rate को लेकर अब कप्तानों को सस्पेंशन का डर नहीं रहेगा। IPL 2025 में इस नियम में बदलाव किया गया है जिसमें कप्तानों पर सस्पेंशन की जगह सिर्फ आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।