IPL 2026 Mini Auction 350 Players: 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों के नाम लिस्ट से हटा दिए है।
2026 IPL Auction Final List: आईपीएल 2026 के लिए नीलामी की प्रक्रिया 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। ये एक मिनी ऑक्शन होगा जहां पर 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इससे पहले ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी से विचार विमर्श करने के बाद 1005 खिलाड़ियों की छटनी कर दी और अब ऑक्शन के लिए केवल 350 खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए गए हैं, जिसमें 35 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। वहीं, फ्रेंजाइजी के पास 77 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं।
लास्ट मिनट में हुई साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी की एंट्री
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के अनुरोध के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम मिनी ऑक्शन के खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया है। क्विंटन डिकॉक ने हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाया था और अपने T20 संन्यास का फैसला भी बदल लिया, जिसके चलते उन्हें आईपीएल ऑक्शन की लिस्ट में शामिल किया गया। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए तय किया गया है, इससे पहले उनका बेस्ट प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।
और पढ़ें- IPL Auction 2026: वो 5 धुरंधर जिनके ऊपर CSK लुटा सकती है करोड़ों
35 नए खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 से मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अनकैप्ड और कैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस लिस्ट में जो 35 नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, उसमें कई विदेशी और भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिनके नाम कुछ इस प्रकार है-
विदेशी खिलाड़ी- अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका), कॉनर एज़थेरहुइज़न (साउथ अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (साउथ अफ्रीका), बायंडा मजोला (साउथ अफ्रीका), ट्रैवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुशल परेरा (श्रीलंका), डुनिथ वेललेज (श्रीलंका), अकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज)।
भारतीय खिलाड़ी- सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज खान, धुरमिल मटकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसंगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, एजाज सावरिया और अमन शेखावत।
ये भी पढ़ें- वो 5 ऑलराउंडर जिनके ऊपर IPL 2026 नीलामी में होगी पैसों की बारिश, टीमों में मचेगी लूट!
मिनी ऑक्शन के लिए किसके पास है कितना पैसा बाकी
बता दें कि आईपीएल 2026 में मिनी ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपए बाकी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपए, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़, लखनऊ सुपरजाइंट्स के पास 22.9 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.4 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.5 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.9 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.5 करोड़ और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ रुपए ही बाकी है।
