CSK vs SRH Match Preview: IPL 2026 में चेन्नई और हैदराबाद का आज का मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम है। CSK को हर हाल में जीत चाहिए, जबकि SRH जीतकर लगभग अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। चेपॉक में होने वाला यह मैच पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित बदल सकता है।
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Playoff Scenario: IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदल रही है और आज का मुकाबला इसी सीजन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज चेपॉक में आमने-सामने होंगे। यह सिर्फ एक मैच नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता तय करने वाली लड़ाई है। आइए जानते हैं इस मैच की एक-एक डिटेल्स, दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी और क्यों ये मैच सीएसके और एसआरएच के लिए 'Do or Die' वाला है...

CSK vs SRH: मैच की पूरी जानकारी
जगह: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (चेपॉक)
समय: शाम 7:30 बजे
मुकाबला: CSK vs SRH
मौका: प्लेऑफ की रेस में बड़ा फैसला
SRH vs CSK: क्यों है ये मैच 'करो या मरो' वाला मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टीम के पास 12 मैचों में 12 अंक हैं। अब हर मैच फाइनल जैसा हो गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है और 14 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है। अगर SRH यह मैच जीतती है तो वह लगभग प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर CSK हार गई, तो उनकी राह बहुत मुश्किल हो जाएगी। यही वजह है कि यह मुकाबला 'करो या मरो' (Do or Die) बन चुका है।
CSK का हाल: जीत जरूरी, वरना खतरा बढ़ेगा
सीएसके की शुरुआत इस सीजन खराब रही थी। लगातार तीन हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की और बीच में 9 मैचों में 6 जीत भी हासिल की। पिछला मैच लखनऊ के खिलाफ हारने के बाद टीम का नेट रन-रेट भी बिगड़ गया है। अब जीत ही एकमात्र रास्ता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप खिलाड़ी
संजू सैमसन: 12 मैचों में 450 रन
अंशुल कंबोज: 19 विकेट
SRH का फॉर्म मजबूत, लेकिन झटका भी लगा है
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 12 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, लेकिन पिछला मैच गुजरात के खिलाफ बड़ा झटका था, जहां पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अब टीम चाहेगी कि वह जल्दी से वापसी करे और प्लेऑफ की जगह पक्की करे।

SRH के टॉप खिलाड़ी
हेनरिक क्लासन: 508 रन
ईशान मलिंगा: 16 विकेट
CSK vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 23
CSK जीते: 15
SRH जीते: 8
इस सीजन: पहला मैच SRH जीत चुकी है।
चेन्नई vs हैदराबाद: चेपॉक पिच रिपोर्ट
इस सीजन चेपॉक की पिच अलग ही रंग दिखा रही है। यहां अब तक कई मैचों में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। 6 में से 4 मैचों में चेज करने वाली टीम जीती है। पिच पर कभी-कभी स्पिनर्स को मदद भी मिलती है। मतलब टॉस बहुत बड़ा रोल निभा सकता है।


