IPL में चीयरलीडर्स की सैलरी हर फ्रेंचाइजी में अलग-अलग होती है, जिसमें KKR सबसे ज्यादा भुगतान करती है। मैच की सैलरी के अलावा, वे बोनस, पार्टियों और फोटोशूट से भी एक्स्ट्रा कमाई करती हैं। फ्रेंचाइजी उनके आने-जाने और रहने का खर्च भी उठाती हैं।
मुंबई: IPL का नाम आते ही दिमाग में सिर्फ़ करोड़ों में खेलने वाले क्रिकेटर्स ही नहीं, बल्कि स्टेडियम में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली चीयरलीडर्स भी आती हैं। हर चौके-छक्के और विकेट पर डांस करके टीम का जोश बढ़ाने वाली इन चीयरलीडर्स को हर मैच के लिए कितनी सैलरी मिलती है, इसे लेकर कई लोगों में दिलचस्पी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि सभी चीयरलीडर्स की सैलरी एक जैसी नहीं होती। हर फ्रेंचाइजी अपनी चीयरलीडर्स को अलग-अलग पेमेंट देती है।
KKR की फ्रेंचाइजी देती है सबसे ज़्यादा सैलरी
IPL टीमों में, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी चीयरलीडर्स को सबसे ज़्यादा सैलरी देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR हर मैच के लिए करीब 24,000 से 25,000 रुपये देती है। वहीं, मुंबई इंडियंस और RCB की टीमें लगभग 20,000 रुपये देती हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स करीब 17,000 रुपये का भुगतान करती है। पंजाब किंग्स, हैदराबाद और दिल्ली की टीमें 12,000 से 15,000 रुपये तक सैलरी देती हैं।
बात यहीं खत्म नहीं होती, इनकी एक्स्ट्रा कमाई भी होती है। अगर उनकी टीम मैच जीतती है, तो ज़्यादातर फ्रेंचाइजी 3,000 रुपये का बोनस देती हैं। इसके अलावा, स्पॉन्सर्स की पार्टियों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और प्रमोशनल फोटोशूट में हिस्सा लेने पर हर सेशन के लिए 5,000 से 12,000 रुपये तक मिल जाते हैं। विदेशों से आने वाली इन चीयरलीडर्स के लिए फ्लाइट टिकट, 5-स्टार होटलों में रहने और खाने का इंतजाम भी फ्रेंचाइजी ही करती हैं। हालांकि, करोड़ों रुपये के इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की तुलना में यह रकम कम लग सकती है, लेकिन इस प्रोफेशन के लिए कड़ी ट्रेनिंग और लगातार सफर करना पड़ता है।
KKR में हर्षित राणा की जगह आए नवदीप सैनी
नई दिल्ली: पिछले महीने T20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए क्रिकेटर हर्षित राणा IPL के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह KKR ने नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। IPL ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। वहीं, गुजरात टाइटंस में पृथ्वीराज यर्रा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को चुना गया है।
RCB को फिर लगा झटका, तेज़ गेंदबाज़ तुषारा बाहर
फिटनेस के मुद्दे पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार तेज़ गेंदबाज़ नुवान तुषारा को NOC देने से इनकार कर दिया है। इस वजह से वह इस बार IPL में RCB के लिए नहीं खेल पाएंगे। यह टीम के लिए एक और झटका है, क्योंकि जोश हेजलवुड पहले से ही चोटिल हैं और कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।


