टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) क्रिकेट की कमेंट्री के साथ खेल से भी पूरी तरह जुड़े हुए हैं। वे जल्द ही जिम्बाबवे की जिम-एफ्रो टी10 लीग में खेलते दिखाई देंगे। 

Irfan Pathan Dance. इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक गजब का डांस वीडियो शेयर किया है। इरफान एयरपोर्ट पर हैं और अपने भतीजे से डांस के स्टेप्स सीखने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि जो भी वीडियो देख रहा है, वह इरफान के डांस स्किल्स का दिवाना हो जा रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर यूजर्स के शानदार कमेंट्स भी मिल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा है इरफान पठान का डांस वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे अपने बड़े भाई यूसुफ पठान के बेटे आयन पठान के साथ दिखाई दे रहे हैं। इरफान पठान भतीजे आयन के कुछ डांस स्टेप्स सिखते दिख रहे हैं। आयन भी अपने चाचा को डांस की कला सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इरफान ने कैप्शन में लिखा कि मुझे अपने कुछ डांस मूव्स सीखा रहा है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 45 हजार लोगों ने लाइक किया है और 100 से ज्यादा कमेंट्स भी मिले हैं।

View post on Instagram

जल्द ही क्रिकेट लीग खेलते दिखेंगे इरफान

इरफान पठान का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा था और वे इस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं। जल्द ही वे जिम्बाबवे में टी10 लीग में क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। युसूफ पठान और इरफान पठान दोनों ही इस लीग का हिस्सा हैं। इस लीग में कुल 5 टीमें और 24 मैच खेले जाएंगे। लीग का अंतिम मुकाबला 29 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस लीग में सिर्फ इरफान ही नहीं बल्कि पार्थिव पटेल, एस श्रीसंत, रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ी भी जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs WI 2nd Test: सचिन-धोनी और द्रविड़ के एलीट क्लब में होगी विराट की एंट्री, जानें कौन सा रिकॉर्ड निशान पर?