MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 6,6,6,6,6,6,6,6,6,6...ईशान किशन ने जड़ा धुआंधार शतक, नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी

6,6,6,6,6,6,6,6,6,6...ईशान किशन ने जड़ा धुआंधार शतक, नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी

Ishan Kishan Hundred: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया, कि मैदान में चौके और छक्कों की बरसात हो गई। उन्होंने अपने करियर का पहला टी20i शतक जड़ा है। उनकी ऐसी पारी नहीं देखी होगी। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 31 2026, 08:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ईशान किशन का धमाका
Image Credit : AFP

ईशान किशन का धमाका

तिरुवनंतपुरम के मैदान में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ईशान किशन ने धमाकेदार शतक जड़ा है। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की ऐसी पिटाई कर डाली, जिसका सपना शायद ही उन्होंने देखा होगा। सिर्फ 42 गेंदों पर ही उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। शुरुआत से ही वो खतरनाक लग रहे थे और मैदान में चौके और छक्के लगा रहे थे, जिसका परिणाम इस शतक में बदल गया। टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

25
ईशान ने 84 रन बाउंड्री से बनाए
Image Credit : AFP

ईशान ने 84 रन बाउंड्री से बनाए

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी 102 रनों को पारी में 84 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बना दिए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 10 छक्के मारे, जिसे जोड़ने के बाद 60 रन होता है। इसके अलावा 6 चौके लगाए, जो 24 रन होता है। कुल मिलाकर 84 रन बाउंड्री से ही ठोक डाले। सिर्फ 18 रन उन्होंने भागकर बनाए। उनकी इस पारी ने पूरी न्यूज़ीलैंड टीम की कमर तोड़कर रख दी है। सामने आने वाले हरेक गेंदबाजों को जमकर कूटा है।

35
सूर्यकुमार यादव के साथ बड़ी साझेदारी
Image Credit : AFP

सूर्यकुमार यादव के साथ बड़ी साझेदारी

टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने उस समय ऐसी विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जब टीम मुश्किल में फंस गई थी। दोनों ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट चुके थे। उसके बाद उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और फिर माहौल बदल दिया। शुरुआत की 17 गेंदों पर वो 20 रन के करीब थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना हाथ खोला और फिर ईश सोढ़ी के एक ओवर 29 रन बना दिए। वहीं पर लग गया था, कि आज वो शतक के मूड में हैं।

45
छूटा था कैच
Image Credit : AFP

छूटा था कैच

हालांकि, ईशान किशन के इस पहले टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने में न्यूजीलैंड के फील्डर का बड़ा योगदान रहा है। जब ईशान खूंखार बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि वो जल्द शतक ठोक देंगे। उसके बाद जब वो 91 रन पर पहुंचे, तब कायल जेमिसन की गेंद पर छक्का जड़ने गए, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में गई। ईशान की अच्छी किस्मत रही और गेंद बाउंड्री लाइन पर फील्डर ने छोड़ दिया। उनका सिर्फ कैच ही नहीं छूटा, बल्कि छक्का भी चला गया, जिसके बाद वो शतक के करीब आ गए।

55
भारत का विशाल टोटल
Image Credit : AFP

भारत का विशाल टोटल

ईशान किशन का तूफानी शतक के बाद टीम इंडिया ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रनों का विशाल टोटल खड़ा कर दिया है। यह कीवी के सामने टी20i का सबसे बड़ा टोटल भी टीम इंडिया के लिए हो गया है। ईशान के अलावा सूर्यकूमार यादव ने भी 30 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली है। अभिषेक शर्मा ने भी 14 गेंदों पर 4 और 2 छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
ईशान किशन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी के ये 8 ड्रेस लुक्स दिखाएंगे आपको टॉल
Recommended image2
'बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है', T20 में इंडिया की जीत पर MS Dhoni का किलर पोस्ट!
Recommended image3
T20 वर्ल्ड कपः टीम इंडिया की जीत का 5 सबसे सीक्रेट फॉर्मूला, 2021 के बाद हमारे क्रिकेट में क्या बदला...
Recommended image4
T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अर्शदीप की व्लॉगिंग वायरल, कोच गंभीर को बोल दी ये बड़ी बात
Recommended image5
वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया एक दर्दनाक सच, गम छुपाकर देश के लिए खेलता रहा हीरो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved