सार
Punjab Kings vs Chennai Super Kings: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में प्रियांश आर्य ने बल्ले से कोहराम मचा दिया। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ केवल 39 गेंदों पर शतक लगाया।
Priyansh Arya Family Life: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 22वें मुकाबले में एक नया हीरा निकलकर सामने आया है। जी हां, हम बात 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य की कर रहे हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। इस युवा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर ही सेंचुरी लगा दी। शुरुआत से ही प्रियांश अच्छे लय में नज़र आ रहे थे और सभी गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे थे। उन्होंने अपने पारी में 42 गेंदे खेली और 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले। युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का जीवन गरीबी भरा रहा है। लेकिन, अब आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन ने उनकी किस्मत चमका दी है। अब वह अपने पैरेंट्स को घर भी देने वाले हैं।
प्रियांश आर्य अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं किराए के मकान में
24 वर्षीय प्रियांश आर्य का जीवन गरीबी में गुजरा है। उनके माता और पिता दोनों ही शिक्षक हैं। दोनों राजबाला दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं। साथ ही, वह प्रियांश अपने पैरेंट्स के साथ सरकारी आवास में किराए पर रहते हैं। लेकिन, अब उनके जीवन में उजाला आ चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियांश के कोच संजय भारद्वार ने इनके करियर और सपने को लेकर काफी बातें कही थी। उन्होंने कहा था, कि उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए हरेक चीजें उपलब्ध कराई। उनके पास दिल्ली में खुद का घर नहीं है। ऐसे में अब प्रियांश अपने पैरेंट्स को घर गिफ्ट में देने वाले हैं।
IPL 2025 के डेब्यू में ही प्रियांश आर्य ने बल्ले से दिखाया जौहर
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा, जिसके बाद प्रियांश की किस्मत रातों रात बदल गई। IPL 2025 के डेब्यू मुकाबले में ही प्रियांश ने अपनी प्रतिभा सभी को दिखा दी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 23 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, उसके बाद अगले दो मुकाबले में उनके बल्ले से रन नहीं आए। लखनऊ के सामने 8 रन बनाए, जबकि राजस्थान के खिलाफ वो खाता नहीं खोल पाए। जिस तरह से इस खिलाड़ी ने अपना जलवा क्रिकेट के मैदान पर बिखेरा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, कि प्रियांश अब काफी आगे तक जाएंगे। इस तरह का खेल वो लगातार खेलते रहें, तो वह टीम इंडिया का फ्यूचर भी बन सकते हैं।