GT vs RCB Streaming Guide: बिना जियोहॉटस्टार ऐप मोबाइल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच कैसे देखा जा सकता है? क्या सच में फ्री में मैच देखने का कोई आसान तरीका है? अगर लाइव स्ट्रीमिंग बीच में अटक जाए तो मैच मिस होने से कैसे बचें? 

RCB vs GT Live Match without JioHotstar App: IPL 2026 में आज का मुकाबला फाइनल का टिकट है। एक तरफ हैं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु है, जो लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है। दूसरी तरफ शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस, जिसने पूरे सीजन में शानदार गेम दिखाया है। इस मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके फोन में JioHotstar App नहीं है, तो सवाल कि लाइव मैच कहां और कैसे देखें? यहां जानिए एकदम आसान तरीका और सही प्लेटफॉर्म...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RCB vs GT का मैच कहां हो रहा है?

बेंगलुरु और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस शाम 7 बजे होगा और आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

GT vs RCB: बिना JioHotstar App मैच कैसे देखें?

मोबाइल ब्राउजर से देखें मैच

बहुत से लोग सोचते हैं कि IPL देखने के लिए ऐप डाउनलोड करना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपके फोन में स्पेस कम है या ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते, तो कुछ तरीके अपना सकते हैं। इसमें सबसे पहला तरीका मोबाइल ब्राउजर है। आप सीधे अपने फोन के Chrome, Edge या Safari ब्राउजर में JioHotstar की वेबसाइट खोल सकते हैं। वहां लॉगिन करके लाइव मैच देखा जा सकता है। इससे फायदा ये होगा कि फोन की स्टोरेज भी नहीं भरेगी और अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

स्मार्ट TV या लैपटॉप पर वेब ब्राउजर यूज करें

अगर आप बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं, तो लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के ब्राउजर से भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Star Sports चैनल पर लाइव टेलीकास्ट

अगर इंटरनेट स्लो है या स्ट्रीमिंग अटक रही है या ऐप नहीं है, तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल ऑन कर दीजिए। टीवी पर बिना बफरिंग मैच देखने का यह सबसे आसान तरीका है।

RCB vs GT: क्या फ्री में मैच देखा जा सकता है?

भारत में ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। कुछ यूजर्स को टेलीकॉम प्लान्स के साथ फ्री एक्सेस भी मिलता है। अगर आपके पास इनमें से कोई प्लान है तो आप मोबाइल पर फ्री में मैच देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर भी अगर रिचार्ज है, तो एक्स्ट्रा पैसे दिए बिना मैच देख सकते हैं।

RCB vs GT Qualifier 1: क्यों खास है आज का मुकाबला?

यह मैच जीतने वाली टीम सीधे IPL 2026 Final में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम के पास एक और मौका रहेगा, लेकिन दबाव बहुत ज्यादा होगा। RCB की नजर लगातार दूसरी ट्रॉफी पर है, जबकि GT फिर से फाइनल में पहुंचकर इतिहास दोहराना चाहती है। फैंस की नजरें खास तौर पर विराट कोहली और शुभमन गिल पर रहेंगी। दोनों इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं।