सार
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ी ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी केवल 21 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।
Rishabh Pant trolled on Social Media: लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 26वां मुकाबला खेला गया। इस सीजन तीसरी बार LSG अपने घर पर खेलने उतरी है। टॉस जीतकर ऋषभ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात को 180 रन पर रोक दिया। उसके बाद 181 का पीछा करते हुए इस बार लखनऊ के लिए ओपनिंग करने ऋषभ पंत और एडन मारक्रम आए। मिच मार्श के उपलब्ध नहीं होने पर पंत ने आगे से लीड करने की कोशिश की, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वो केवल 21 रन बनाकर बाहर की ओर लौट आए। लगातार 5 मैचों में फेल होने के बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो चुकी है।
IPL 2025 में बल्ले से लगातार 5 फ्लॉप शो पर फैंस का फूटा गुस्सा
दरअसल, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए गुजरात को बुलाया। जवाब में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने घातक शुरुआत की और शतकीय साझेदारी बनाई। लेकिन, उनके आउट होते ही टीम बिखर गई और 180 पर जाकर अटक गई। उसके बाद 181 का पीछा करने ऋषभ पंत और एडन मारक्रम आए। उन्होंने एडम मारक्रम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 65 रन जोड़े। वहीं, सातवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की दूसरी गेंद पर पंत ने थर्ड मैन की ओर बाउंड्री के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे वाशिंगटन सुंदर के हाथों में चली गई और इस तरह से ऋषभ की पारी का अंत हो गया। पंत ने अभी तक 5 मुकाबले खेल चुके हैं और उनका स्कोर 0, 15, 2, 2और 21 रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके नाम की मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। आईए उनपर एक नजर डालते हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपए में पंत को खरीदा
आईपीएल इतिहास में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी और कप्तान हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनके ऊपर भारी बोली लगी थी। ऐसे में इस अनुभवी खिलाड़ी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी। सभी पंत से मैदान पर बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे। पंत बल्ले से बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनका बल्ले से चौके और छक्के की बरसात देखने को मिलते हैं। लेकिन, शुरुआती 5 मैचों में वो यह करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। मुंबई के सामने भी पंत हार्दिक पांड्या के जाल में फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया।