एशिया कप टी20i 2025 का आगाज 9 सितंबर से दुबई में हो रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को अपने नाम करके नौंवी बार खिताब जीतना चाहेगी। यहां हम आपको उन 4 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो शतकों की झड़ी लगा सकते हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब सिर्फ 5 दिनों का समय रह गया है। उसके बाद 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच भारत और पाकिस्तान समेत कुल 8 एशियाई टीमों के बीच कांटेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया भी इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार है। टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो बड़ी पारी खेलने की पूरी क्षमता रखते हैं। इसी में हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो इस टी20 एशिया कप में शतकों की झड़ी लगा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले का पराक्रम पूरा विश्व क्रिकेट देख चुका है। इसके अलावा इस बल्लेबाज का हालिया फॉर्म भी लाजवाब है। ऐसे में अभिषेक के बल्ले से इस बार एशिया कप में शतक आने की पूरी उम्मीद लग रही है। फिलहाल अभिषेक ने भारत के लिए 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.44 की औसत और 193.84 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 135 रहा है। वो भारत के लिए टी20i की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में अभिषेक शतकों के आंकड़े को बढ़ा सकते हैं।

शुभमन गिल

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2025: इस बार मैदान पर नहीं दिखेंगे ये 4 बड़े चेहरे, 2 को टीम से फेंका गया बाहर!

तिलक वर्मा

बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा वही हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में जाकर 13 नवंबर 2024 (56 गेंदों पर 107*) और 15 नवंबर 2024 (47 गेंदों पर 120*) रन बनाए थे। उनके बल्ले से लगातार दो शतक निकले। इसके अलावा वो ICC मेंस टी20i रैंकिंग में बतौर बल्लेबाज दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि ये कितना खतरनाक खिलाड़ी हैं। भारत के लिए अब तक तिलक ने 25 टी20i मैचों में 49.93 की औसत ओर 155.07 की स्ट्राइक रेट से 749 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 120 रन है।

संजू सैमसन

दाएं हाथ के एक और घातक बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम इस सूची में शामिल है, जिनका हालिया फॉर्म लाजवाब है। संजू भी उसी कैटेगरी में आते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में जाकर 8 नवंबर 2024 (50 गेंदों में 107) और 15 नवंबर 2024 (56 गेंदों पर 109*) रन बनाए थे। भारत के लिए संजू ने अब तक 42 मैचों में 25.32 की औसत और 152.39 की स्ट्राइक रेट से 861 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। संजू का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 111 रन है। ऐसे में यदि इस एशिया कप में इनका बल्ला गरजा, तो शतकों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- एशिया कप टी20i में रनों की झड़ी लगाने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, इस बार नहीं दिखेंगे ये 3 बड़े नाम