रविवार, 29 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वूमेन t20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी कप्तानी 19 वर्षीय शेफाली वर्मा के हाथों में है और वह जीत से सिर्फ एक कदम दूर है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी सफल कप्तान का जिक्र होता है तो उसमें पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है, जिन्होंने भारत को एक दो नहीं बल्कि 3 आईसीसी वर्ल्ड कप जिताए हैं। धोनी की कप्तानी में ही 2007 में भारत ने पहला आईसीसी t20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप भी उनकी कप्तानी में भारत ने जीता है। ठीक इसी तरह से धोनी के नक्शे कदम पर चलती हुई एक 19 वर्षीय लड़की नजर आ रही है, जो इस समय अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रही है, जिनका नाम है शेफाली वर्मा। उनके पास आज इतिहास रचने का मौका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी और शेफाली में 3 बड़े संयोग

अब सवाल यह है कि क्या शेफाली वर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नक्शे कदम पर चल पाएंगी या नहीं? इसका पता तो आज शाम को होने वाले महा मुकाबले में हो ही जाएगा, लेकिन हम आपको बताते हैं तीन ऐसे संयोग जो धोनी और शेफाली के बीच बन रहे हैं।

पहला संयोग- 2007 में पहली बार मेंस t20 वर्ल्ड कप हुआ था और 2023 में पहली बार अंडर-19 t20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। अभी तक अंडर-19 में सिर्फ मेंस वर्ल्ड कप होते थे और वह भी वनडे फॉर्मेट में। ऐसे में जिस तरह से 2007 में पहली बार मेंस t20 वर्ल्ड कप में धोनी ने ट्रॉफी भारत के नाम की थी, उसी तरह से शेफाली वर्मा के पास भी यह मौका है कि वह इस पहले अंडर-19 टी-20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड दोहरा पाएं।

दूसरा संयोग- एम एस धोनी और शेफाली वर्मा में एक संयोग यह भी है कि 2007 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान संभाली थी। इसी तरह से शेफाली वर्मा भी पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी टीम की कप्तानी कर रही हैं।

तीसरा संयोग- धोनी और शेफाली के बीच तीसरा और आखिरी संयोग यह है कि जब 2007 में पहला t20 विश्व कप मुकाबला खेला गया था तो ये साउथ अफ्रीका में हुआ था। इसी तरह से अंडर-19 वूमेन टी-20 वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में ही खेला जा रहा है।

बता दें कि शेफाली वर्मा महेंद्र सिंह धोनी के इतिहास को दोहराने की पूरी कोशिश करेंगी, जब रविवार 29 जनवरी को साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें-ICC Women's U19 World Cup Final: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कैसी हैं दोनों टीमें- प्लेइग XI

वूमेन वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान शेफाली वर्मा ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे शामिल