MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • वूमेन वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान शेफाली वर्मा ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे शामिल

वूमेन वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान शेफाली वर्मा ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ भारतीय महिला क्रिकेट की U-19 टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरेगी। इससे एक दिन पहले यानी कि 28 जनवरी को भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते उनके जन्मदिन की तस्वीरें. 

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 29 2023, 09:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Instagram

आज यानी कि रविवार, 29 जनवरी को अंडर-19 महिला t20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला होना है। इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में शाम 5:15 बजे से खेला जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : Instagram

अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी 19 साल की शेफाली वर्मा को दी गई है। जिन्होंने 28 जनवरी को ही अपना 19 वां जन्मदिन मनाया।

39
Image Credit : Instagram

अपने जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेफाली वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए है। जिसमें एक तस्वीर में शेफाली के काटती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शेफाली ने लिखा- "शक्ति, बुद्धि और अनुग्रह में वृद्धि के 1 और वर्ष के लिए मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने के लिए समय निकालने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद और मेरे जन्मदिन को और खास बनाने के लिए नीरज चोपड़ा को भी धन्यवाद।"

49
Image Credit : Instagram

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उनकी टीम मेट्स के साथ ही भारतीय जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं और शेफाली को केक खिला रहे हैं।
 

59
Image Credit : Instagram

बता दें कि शेफाली वर्मा के जन्मदिन में शरीक होने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले महा मुकाबले से पहले भारतीय महिला खिलाड़ियों को कुछ टिप्स भी दिए। जिसकी तस्वीर बीसीसीआई ने अपने टि्वटर हैंडल पर भी शेयर की थी।

69
Image Credit : Instagram

शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हरियाणा में हुआ। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनीं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जब उन्होंने 16 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था।

79
Image Credit : Instagram

शेफाली का क्रिकेटर बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ, क्योंकि एक लड़की के रूप में उन्हें क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन नहीं मिल रहा था। इसके बाद शेफाली के पिता ने 9 साल की उम्र में उनके बाल कटवा दी और एक लड़के के रूप में उनका एडमिशन करवाया। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू किया। इस दौरान शेफाली और शेफाली के पिता को काफी आलोचना और लोगों की बातों को सुनना पड़ा।

89
Image Credit : Instagram

बता दें कि शेफाली के खेल को देखते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने में उन्हें ज्यादा देर नहीं लगी। साल 2019 में t20 सीरीज के दौरान उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला और इस दौरान वह 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टीम में सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनी।

99
Image Credit : Instagram

अब उन्हीं की कप्तानी में अंडर-19 t20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शेफाली अपनी टीम के साथ क्या इतिहास रच पाती हैं?

ये भी पढ़ें- ICC Women's U19 World Cup Final: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कैसी हैं दोनों टीमें- प्लेइग XI

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जूनियर सहवाग और द्रविड़ की टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 सीरीज में दिखेगा जलवा
Recommended image2
कौन हैं अनाया बांगर? सरफराज के साथ खेल चुकीं, अब WBBL में दिखाएंगी दम
Recommended image3
IND vs SL 2nd Test Day 5: भारत-श्रीलंका मैच में बारिश ने डाला खलल तो क्या होगा रिजल्ट?
Recommended image4
राखी से पहले ही विराट कोहली की कलाई पर सजी राखी, अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर
Recommended image5
BCCI की सालाना बैठक में होंगे 5 बड़े फैसले, अंडमान निकोबार से लेकर IPL तक अहम एजेंडा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved