Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेलकर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए उनकी ऐतिहासिक पारी और नया रिकॉर्ड।

Youngest Fifty Duleep Trophy: 'बेबी बॉस' के नाम से मशहूर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास रच दिया। सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 81 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने महज 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार पारी और उस रिकॉर्ड के बारे में, जिसे उन्होंने अपने नाम कर लिया।

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का कमाल

ईस्ट जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने खराब गेंदों का भरपूर फायदा उठाया और बड़े शॉट खेलने में बिल्कुल भी संकोच नहीं किया। उनकी तेज बल्लेबाजी ने सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि, वैभव अपने शतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी 92 रन की पारी ने ईस्ट जोन को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 161 रन की शानदार पार्टनरशिप भी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

और पढे़ं- Vaibhav Suryavanshi: 11 गेंदों में फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान दलीप ट्रॉफी का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट में उभरती नई प्रतिभा का बड़ा संकेत भी मानी जा रही है। अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले समय में वह भारतीय टीम के लिए भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में कौन-सा रिकॉर्ड बनाया?

उन्होंने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।

2. वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में कितने रन बनाए?

उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

3. वैभव सूर्यवंशी ने किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?

उन्होंने 1969 में लक्ष्मण सिंह द्वारा बनाया गया 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने।