MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मटन-चिकन नहीं खाते वैभव सूर्यवंशी, फिर भी कैसे मारते हैं लंबे-लंबे छक्के? डाइट देख बन जाएंगे फैन

मटन-चिकन नहीं खाते वैभव सूर्यवंशी, फिर भी कैसे मारते हैं लंबे-लंबे छक्के? डाइट देख बन जाएंगे फैन

Vaibhav Suryavanshi Fitness Secrets: टीम इंडिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी फैंस के बीच एक बड़ा नाम बन चुके हैं। क्रिकेट के मैदान पर लगातार रन बना रहे हैं, वो भी लंबे-लंबे छक्के लगाकर। ऐसे में फैंस उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं।  

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 24 2026, 01:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
वैभव सूर्यवंशी का जलवा
Image Credit : Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

वैभव सूर्यवंशी का जलवा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान करके रख दिया है। मैदान पर जब भी बल्ला लेकर उतरते हैं, तब सामने वाली टीम और गेंदबाजों के होश उड़ रहे हैं। विरोधियों के मन में एक ही सवाल घूमता है, कि जल्द से जल्द कैसे वैभव का विकेट लिया जाए, क्योंकि एक बार वो क्रीज पर जम जाते हैं, फिर उस दिन गेंदबाजों की शामत आ जाती है। रन भागने से ज्यादा वो बाउंड्री लगाकर डर पैदा कर देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
शतकों की बौछार
Image Credit : Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

शतकों की बौछार

पहली बार वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आया था, जब राजस्थान रॉयल्स ने काफी कम उम्र में उन्हें खरीद लिया। उसके बाद उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया, जिसके बाद शतक लगाकर सभी की नींद उड़ा दी। आईपीएल में दूसरा सबसे फास्टेस्ट शतक लगाया। उसके बाद वो छा गए। घरेलू टूर्नामेंट में शतक ठोक दिया। अंडर 19 टीम इंडिया के लिए शतक मारा। ऑस्ट्रेलिया में जाकर यूथ टीम के लिए सेंचुरी जड़ी। इमर्जिंग एशिया कप 2025 में भी शतक ठोका। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतना कम उम्र में कैसे कर लेते हैं? कहां से इतनी ताकत मिलती है?

35
वैभव की फिटनेस का राज
Image Credit : Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

वैभव की फिटनेस का राज

वैभव सूर्यवंशी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। जिस 14 साल की उम्र में बच्चे को पिज्जा, बाहरी फूड खाना पसंद होता है, वहीं वैभव इन चीजों से काफी दूर हो चुके हैं। अपनी फिटनेस और क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह खाना छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव के बचपन के कोच के हवाले से बताया गया कि सूर्यवंशी की नॉनवेज में मटन और चिकन खाना पसंद था। उन्होंने बताया कि मटन उनका फेवरेट था। उसे वह बड़े चाव से खाते थे, लेकिन अपनी फिटनेस के चलते ये भी छोड़ दिया।

45
छोटी उम्र में बड़े कारनामे
Image Credit : Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

छोटी उम्र में बड़े कारनामे

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम बन गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग, अंडर 19, लिस्ट ए आदि क्रिकेटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने 8 प्रथम श्रेणी मैचों में 207 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए के 7 मैचों में 322 रन ठोके हैं। वहीं, आईपीएल की बात करें, तो बीते सीजन यानी पहले ही संस्करण में 7 पारियों में 252 रन बना दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 206.55 का है।

55
IPL 2026 में बिखेर सकते हैं जलवा
Image Credit : Instagram/vaibhav_sooryavanshi09

IPL 2026 में बिखेर सकते हैं जलवा

वैभव सूर्यवंशी की नजरें अब आने वाले आईपीएल सीजन 2026 पर होंगी। जिस तरह से बीते साल 2025 में बल्ले से ट्रेलर दिखाया था, उसे देख ऐसा लगता है कि पिक्चर सुपरहिट होने वाली है। आगामी सीजन वो राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर बड़े मैच विनर बन सकते हैं। इतना ही नहीं, यदि उनके बल्ले से बड़े रन बन गए, तो कितने रिकॉर्ड बनेंगे और कई सारे टूट जाएंगे। स्ट्राइक रेट देख गेंदबाजों के मन में एक बड़ा सिरदर्द भी होगा।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Recommended image2
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!
Recommended image3
MS Dhoni: धोनी ने जो सपना दिखाया, अब झारखंड के इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दिलीप ट्रॉफी जीत ने बदल दी पूरी कहानी
Recommended image4
मोहसिन नकवी ने ACC के नियमों को किया दरकिनार? ट्रॉफी देने के प्रोटोकॉल में क्या है गाइडलाइन, उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?
Recommended image5
एक बार नहीं, तीन बार हुआ भारत का ट्रॉफी को लेकर विवाद, हर बार पाकिस्तान का कनेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved