MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli को क्या हुआ? 50 रन के बाद मैदान से बाहर, RCB की जीत में टेंशन

Virat Kohli को क्या हुआ? 50 रन के बाद मैदान से बाहर, RCB की जीत में टेंशन

Virat Kohli Injury News: RCB ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से धूल तो चटा दी, लेकिन इस जीत के बीच ऐसी खबर आई जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस को टेंशन में डाल दिया। किंग कोहली ने शानदार फिफ्टी तो जड़ी, लेकिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए। जानिए क्यों?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 13 2026, 09:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X (Twitter)

MI के खिलाफ विराट कोहली मैदान से बाहर क्यों थे?

विराट कोहली ने बल्लेबाजी के दौरान 38 गेंदों में बेहतरीन 50 रन बनाए। लेकिन जब मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू हुई, तो फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि विराट फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। उनकी जगह युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल मैदान में थे। खबर है कि बल्लेबाजी के दौरान विराट के टखने (Ankle) में कुछ तकलीफ महसूस हुई थी। टीम मैनेजमेंट ने कोई रिस्क न लेते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया। ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों में विराट जैकेट पहनकर मैच देखते नजर आए।

25
Image Credit : ANI

कोहली को लेकर RCB कप्तान रजत पाटीदार ने क्या कहा?

मैच के बाद जब कप्तान रजत पाटीदार से विराट की फिटनेस पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने राहत भरी खबर दी। पाटीदार ने कहा, 'फिलहाल मुझे पूरी जानकारी तो नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वे (विराट) अब ठीक हैं। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है।'

Related Articles

Related image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Related image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
35
Image Credit : Getty

RCB vs MI: एक ही मैच में दो बड़े झटके

इस मैच में सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए। रोहित को 'हैमस्ट्रिंग' की शिकायत के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह काफी डराने वाला पल था जब खेल के दो सबसे बड़े दिग्गज एक साथ अनफिट नजर आए।

45
Image Credit : X

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भले ही विराट फील्डिंग नहीं कर पाए, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने इतिहास रच दिया। कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम MI के खिलाफ 1,030 रन हैं। विराट और फिल साल्ट के बीच 120 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। यह टी-20 क्रिकेट में विराट की 47वीं 'सेंचुरी पार्टनरशिप' थी, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

55
Image Credit : X@ipl

RCB vs MI: मैच का हाल

RCB ने पहले खेलते हुए 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली ने 50 रन, रजत पाटीदार ने तूफानी 53 रन बनाए। टिम डेविड ने शानदार फिनिशिंग दी। मुंबई की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 71 रन बनाकर डराने की कोशिश की, लेकिन मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी और RCB ने 18 रनों से मैच जीत लिया।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
आईपीएल
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार
विराट कोहली
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Purple Cap in IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा बने नए किंग, ऑरेंज कैप की रेस में पाटीदार ने मचाई खलबली
Recommended image2
कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने सरेआम दिखाया युजवेंद्र चहल का ऐसा मैसेज कि मच गया बवाल!
Recommended image3
RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal की टीम छोड़ RCB को किया सपोर्ट, बोलीं मैं पनौती नहीं हूं
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Related Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved