भारतीय क्रिकेट में कई खूबसूरत जोड़ियां हैं, जिनके चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। इन जोड़ियां में विराट-अनुष्का, धोनी-साक्षी और रोहित-रितिका का नाम भी आता है। 

Anushka, Ritika and Sakshi Net Worth: क्रिकेटर्स की संपत्ति के बारे में जानने में लोग काफी इंटरेस्ट रखते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। इनकी कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बाहरी चीजें भी हैं। लेकिन आज हम आपको इन सभी चीजों से हटकर क्रिकेटर्स की पत्तियों की संपत्ति के बारे में बताएंगे। इन क्रिकेटरों की पत्नियों खूबसूरती में ही नहीं बल्कि कमाई में भी काफी हिट हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैसे तो सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स की पत्नियों भी काफी खूबसूरत हैं। लेकिन आज हम आपको विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी की बीवी साक्षी सिंह और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल के माध्यम से इन तीनों की संपत्तियों का जिक्र हम आपसे करेंगे। तीनों ही बेहद खूबसूरत है।

रितिका सजदेह की कमाई

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कमाई के मामले में वह भी साक्षी और अनुष्का से कम नहीं है। उनकी कमाई का एक सबसे बड़ा जरिया स्पोर्ट्स मैनेजमेंट है, जहां से उनकी कमाई करोड़ में होती है। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की मैनेजर है। रोहित की वाइफ की कल नेटवर्क के बारे में बात करें, तो वह 10 करोड़ संपत्ति की मालकिन है।

View post on Instagram

साक्षी सिंह की कमाई

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। उनकी सुंदरता बॉलीवुड हीरोइन को भी टक्कर देती है। कमाई के मामले में धोनी की बीवी करोड़ों में हैं। साक्षी महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी जिन प्रोडक्शन की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं, जिसके जरिए उनकी कमाई खूब होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रियल एस्टेट फर्म कंपनी में 25% हिस्सेदारी एस धोनी की पत्नी के नाम है। साक्षी की नेटवर्थ पर एक नजर डालें, तो उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए के करीब है।

View post on Instagram

अनुष्का शर्मा की कमाई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी हिट जोड़ी मानी जाती है। अनुष्का बॉलीवुड एक्ट्रेस है, लेकिन विराट से शादी के बाद उन्होंने इससे दूरी बना ली। फिल्मी दुनिया से हटाने के बाद भी उनकी कमाई करोड़ में होती है। अनुष्का प्रोडक्शन हाउस और क्लॉथिंग ब्रांड की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक विज्ञापन करने के लिए विराट की बीवी अनुष्का 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। कुल संपत्ति के बारे में बात करें, तो अनुष्का शर्मा रोहित और धोनी की बीवी से कई गुना आगे हैं। विराट की वाइफ की नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए है।

View post on Instagram

यह भी पढ़ें:

एकदम फिल्मी है स्टार्क की लव स्टोरी, बचपन में ही हो गया था प्यार

सहवाग की तरह ही फायर हैं उनके बेटे! जानिए वीरू की अनोखी प्रेम कहानी