RCB ने IPL 2026 के 39वें मैच में DC को 9 विकेट से हराया। दिल्ली 75 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसे RCB ने 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भुवनेश्वर और हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि कोहली और पडिक्कल ने बेंगलुरू को आसान जीत दिलाई।
Who Won Yesterday IPL Match 2026: IPL 2026 का 39वां मुकाबला Delhi Capitals और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेला गया, जिसमें RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दिल्ली को महज 75 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद RCB ने यह लक्ष्य 7वें ओवर में ही हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में ये दूसरा सबसे तेज रन चेज है।
RCB की आसान जीत, कोहली-पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी
76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथल ने की। बेथल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों ने 7वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली ने 15 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने 13 गेंद में नाबाद 34 रन की तेज पारी खेली। कोहली ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच खत्म किया।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
पॉइंट्स टेबल में RCB मजबूत, DC पिछड़ी
इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की स्थिति अंक तालिका में और मजबूत हो गई है। टीम 8 मैच में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इस तगड़ी हार के बाद झटका लगा है और टीम 8 मैच में सिर्फ 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब
दिल्ली की पारी की शुरुआत केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साहिल परख ने की। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी ही गेंद पर साहिल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिजवी को आउट किया। फिर भुवनेश्वर ने ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल का विकेट लिया। सिर्फ 2.4 ओवर में दिल्ली के 5 विकेट महज 7 रन पर गिर गए।
लगातार गिरते विकेट, 75 रन पर सिमटी दिल्ली
दिल्ली की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। चौथे ओवर में हेजलवुड ने नीतीश राणा को भी आउट कर दिया। 8 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल ने पारी संभालने की कोशिश की। लेकिन 9वें ओवर में रसिख ने मिलर को 19 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी और 17वें ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई।
RCB के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
RCB की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके और दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


