World Test Championship: WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दो भारतीय शामिल हैं। डेविड वॉर्नर 335 रन के साथ टॉप पर हैं, जबकि शुभमन गिल किस नंबर पर है, आइए जानें...
WTC most runs in an innings: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से भारत अपनी WTC स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेगा। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि WTC इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं और इस खास लिस्ट में कितने भारतीय शामिल हैं।
डेविड वॉर्नर टॉप पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने WTC में एक पारी के दौरान नाबाद 335 रन बनाए थे। इसी शानदार पारी के दम पर वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC मुकाबले में 317 रन की शानदार पारी खेली थी। ब्रूक की इस पारी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर दिया।
और पढे़ं- श्रीलंका सीरीज में इतिहास रचने की दहलीज पर, 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका
शुभमन गिल तीसरे नंबर पर
इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल तीसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान गिल ने WTC में एक पारी में 269 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विराट कोहली भी टॉप-10 में शामिल
भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली भी इस खास लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। कोहली ने WTC में एक पारी में 254 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के साथ वह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।
WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा रन
डेविड वॉर्नर – 335* रन
हैरी ब्रूक – 317 रन
शुभमन गिल – 269 रन
जैक क्रॉली – 267 रन
जो रूट – 262 रन
रयान रिकेल्टन – 259 रन
विराट कोहली – 254 रन
टॉम लैथम – 252 रन
केन विलियमसन – 251 रन
दिमुथ करुणारत्ने – 244 रन
इस तरह WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में दो भारतीय शामिल हैं।
WTC को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. WTC में एक पारी में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?
डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 रन बनाए हैं।
2. WTC की इस टॉप-10 लिस्ट में कितने भारतीय हैं?
शुभमन गिल और विराट कोहली समेत दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
3. WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कौन हैं?
शुभमन गिल 269 रन के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय बल्लेबाज हैं।
