ज्योति वेन्नम ने शनिवार को महिला कंपाउंड फाइनल जीतकर एशियाई खेलों 2023 का अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने चार साल की उम्र में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

खेल डेस्क। चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में शनिवार को भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह पदक महिला कंपाउंड फाइनल जीतकर हासिल किया। ज्योति ने कोरिया की चैवोन सो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं ज्योति वेन्नम

भारत की प्रसिद्ध तीरंदाज ज्योति वेन्नम का पूरा नाम ज्योति सुरेखा वेन्नम है। उनकी उम्र 27 साल है। वेन्नम का जन्म तीन जुलाई 1996 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। ज्योति वेन्नम के पिता का नाम वेन्नम सुरेंद्र कुमार और माता का नाम दुर्गा है। उनकी मां गृहिणी हैं। पिता पूर्व कबड्डी खिलाड़ी है। वह पशुचिकित्सक के रूप में काम करते हैं।

4 साल की छोटी में ज्योति वेन्नम ने बटोरीं थी सुर्खियां

ज्योति वेन्नम ने अपनी स्कूली शिक्षा नालंदा संस्थान से पूरी की। बाद में उन्होंने केएल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। ज्योति वेन्नम ने 4 साल की छोटी उम्र में सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने कृष्णा नदी को तीन घंटे, बीस मिनट और छह सेकंड में तीन बार पार किया था। इससे उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली थी।

13 साल की उम्र में ज्योति ने जीता था ओलंपिक राउंड गोल्ड मेडल

जब वह 13 साल की थीं तब उन्होंने ओलंपिक राउंड गोल्ड मेडल के साथ-साथ मैक्सिकन ग्रां प्री में तीन रजत पदक (50 मीटर, 40 मीटर और 20 मीटर) और एक कांस्य पदक (20 मीटर) जीता था। 2011 में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में उन्होंने दो कांस्य पदक जीते थे। जनवरी 2022 में पेंसिल्वेनिया लैंकेस्टर तीरंदाजी क्लासिक में ज्योति ने महिला ओपन प्रो प्रतियोगिता जीता था।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2023 Medal Tally: महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या हुई 100

ज्योति को 2017 में अर्जुन अवार्ड मिला था। वह दक्षिण भारत में सबसे कम उम्र में यह सम्मान पाने वाली खिलाड़ी बनीं थी। इसके चलते मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 2017 में उन्हें एक करोड़ रुपए और घर बनाने के लिए जगह देकर सम्मानित किया था।