- Home
- Sports
- Other Sports
- कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्नी? जानिए कैसी दिखती हैं और क्या करती हैं Antonela Roccuzzo
कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्नी? जानिए कैसी दिखती हैं और क्या करती हैं Antonela Roccuzzo
FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मेसी अपने बेहतरीन खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के बारे में...

कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्नी?
लियोनेल मेसी की पत्नी का नाम एंटोनेला रोकुजो है। दोनों की लव स्टोरी दुनिया की सबसे चर्चित स्पोर्ट्स लव स्टोरी में से एक मानी जाती है। बचपन की दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ गहरे प्यार में बदल गया और आज दोनों दुनिया के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल हैं।
और पढे़ं- Lionel Messi Record: एम्बाप्पे को छोड़ा पीछे-क्लोज़े की बराबरी, मेसी ने वर्ल्ड कप में मचाया तहलका

कौन हैं एंटोनेला रोकुजो?
एंटोनेला रोकुजो का जन्म 26 फरवरी 1988 को रोसारियो, अर्जेंटीना में हुआ था। वह बचपन से ही लियोनेल मेसी को जानती थीं। दरअसल, एंटोनेला मेसी के बचपन के दोस्त लुकास स्काग्लिया की कजिन हैं। इसी वजह से दोनों की पहली मुलाकात बचपन में हुई थी।
कई साल चला लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन
मेसी और एंटोनेला की दोस्ती बचपन में ही शुरू हो गई थी। जब मेसी महज 13 साल की उम्र में अपने फुटबॉल करियर के लिए स्पेन के बार्सिलोना चले गए, तब भी दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे। सालों तक उनकी दोस्ती कायम रही और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। आखिरकार 30 जून 2017 को दोनों ने अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में शादी की। इस भव्य शादी को कई लोगों ने "Wedding of the Century" भी कहा था।
क्या करती हैं मेसी की पत्नी?
एंटोनेला रोकुजो एक मॉडल, बिजनेसवुमन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल फैशन और स्पोर्ट्स ब्रांड्स के साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जहां वह फैशन, फिटनेस, ट्रैवल और फैमिली लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। वह कई बड़े ब्रांड्स के प्रमोशनल और कमर्शियल कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा एंटोनेला सोशल वर्क में भी एक्टिव रहती हैं और बच्चों की पढ़ाई, हेल्थ और जरूरतमंद परिवारों की मदद से जुड़े कई चैरिटी अभियानों का समर्थन करती हैं।
मेसी का परिवार
लियोनेल मेसी और एंटोनेला के तीन बेटे हैं। बड़े बटे थियागो का जन्म 2012 में हुआ। वहीं, मातेओ का जन्म 2015 और सिरो का जन्म 2018 में हुआ। मेसी अक्सर अपने बिजी फुटबॉल शेड्यूल के बावजूद परिवार के साथ समय बिताते हैं। छुट्टियों और खास मौकों पर वह पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. लियोनेल मेसी की पत्नी कौन हैं?
लियोनेल मेसी की पत्नी का नाम एंटोनेला रोकुजो है। दोनों ने 30 जून 2017 को शादी की थी।
2. एंटोनेला रोकुजो क्या करती हैं?
वह मॉडल, बिजनेसवुमन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कई फैशन ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं।
3. मेसी और एंटोनेला के कितने बच्चे हैं?
दोनों के तीन बेटे हैं—थियागो, मातेओ और सिरो।