Bihar Weather: बिहार में गर्मी और उमस ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 14 मई तक भीषण गर्मी के बाद बारिश की संभावना है। 

Bihar Weather: बिहार में गर्मी और उमस लोगों को काफी परेशान कर रही है। हीट इंडेक्स यानी उमस का स्तर अब रेड जोन में पहुंच गया है। सोमवार को यह 58% रिकॉर्ड किया गया, जबकि सामान्य हीट इंडेक्स 50% होता है। मौसम विभाग के अनुसार यह गर्मी 14 मई तक बनी रहेगी। इसके बाद 14 से 17 मई के बीच राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है जिसमें पटना भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्मी का कहर शुरू

सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। हालत ये है कि कई घरों और दुकानों में एसी कुछ देर चलने के बाद ट्रिप करने लगे हैं। यहां तक कि रात 10 बजे तक भी हवा गर्म लो की तरह महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम रफ्तार की हवा चल सकती है। वहीं औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, रोहतास जैसे जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

13 मई से 16 मई तक लू चलने की आशंका

बिहार में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह के अनुसार, 13 मई से 16 मई तक लू चलने की आशंका है और इस दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ सरकार की अगुवाई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ी बड़ी उपलब्धि

28 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जबकि रात का पारा भी 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, जिससे गर्म हवाओं और तेज धूप का असर ज्यादा महसूस हो सकता है।