West Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक निजी बस खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।

10 dead in Bus Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। बर्धमान मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक तपोश घोष ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई जब बर्धमान से दुर्गापुर जा रही एक निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई। यह टक्कर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे सभी

रिपोर्टों के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। गंगा नदी में पवित्र स्नान के बाद बस से सभी घर लौट रहे थे। बताएं आपको कि बस में छह बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे। मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में छह बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी 35 घायल यात्रियों को तुरंत बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।