दो बच्चों की मॉं अपने पड़ोसी से ही प्यार कर बैठी। मंगलवार को महिला के पति ने उसे आशिक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया, खूब हंगामा हुआ और पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। अब महिला का आशिक भी उसे नहीं अपना रहा। 

भागलपुर। मॉं को भगवान का ही रुप माना जाता है, जो अपने बच्चों को नि:स्वार्थ प्रेम करती है और अपनी जान से ज्यादा उनका ख्याल रखती है। पर एक कलियुगी मां के कारनामे इस मान्यता को झुठला दिया है। ताजा मामले में दो बच्चों की एक मॉं अपने पड़ोसी से ही प्यार कर बैठी। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, ठीक ऐसा ही दिखा भी। मंगलवार को महिला के पति ने उसे आशिक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे अपने घर में रखने से इंकार कर दिया। जब वह महिला अपने आशिक के पास गयी तो उसने भी बेवफा महिला को अपनाने से इंकार कर दिया। इस वाकये की इलाके में खूब चर्चा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आशिक के ठुकराने के बाद महिला का बुरा हाल

मामला जिले के नाथनगर इलाके के भतोड़िया गांव का है। महिला को जब उसके पति ने अपने पास रखने से मना कर दिया तो भी महिला पर चढा इश्क का बुखार नहीं उतरा। उसे अपने बच्चों तक का ख्याल नहीं आया और वह महिला अपने प्रेमी के घर जा धमकी। प्रेमी ने भी जब महिला को अपने पास रखने से इंकार कर दिया तो मामले ने एक नया नाटकीय मोड़ ले लिया।

कई बार समझाया पर नहीं मानी पत्नी

महिला के पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी और पड़ोसी के बीच संबंध की जानकारी वर्षों से है। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश भी की, पर वह नहीं मानी। जब वह उस पड़ोसी के साथ रहने को राजी है, जिससे वह प्यार करती है, तो इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है। वह पड़ोसी के साथ ही रहे। पर महिला का पति अब उसे अपने साथ रखने को बिल्कुल तैयार नहीं है।

पंचायत में बात नहीं बनी तो पुलिस ले गयी थाने

उधर प्रेमी के इंकार के बाद महिला का हाल बुरा हो गया। उसके रहने के लिए छत खो गयी, क्योंकि अब न ही उसका पति उसे स्वीकार रहा है और न ही पड़ोसी। महिला को दर-दर की ठोकरे खाते देख गांव वालों ने पंचायत बुलाई। पर पंचायत में भी बात नहीं बनी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। फिलहाल पुलिस महिला, उसके प्रेमी और पति को थाने ले गयी है।